अपने सख्त अंदाज की वजह से चर्चा में आए IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे को हाईकोर्ट से झटका लगा है। तुकाराम मुंढे की अगुवाई में होटलों, रेस्टोरेंट्स क्विक-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) को तगड़ी फटकार लगाई है। पुणे की एक मिठाई दुकान को 34 दिनों तक जबरन बंद रखने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए HC ने एफडीए के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने एफडीए को 30 दिनों के अंदर दुकान मालिक को 5 लाख रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया है।
इससे पहले पुणे के वडगांव शेरी स्थित ‘गुरुनानक डेरी एंड स्वीट्स’ ने कोर्ट को बताया कि री इंसपेक्शन रिपोर्ट में 36 में से 35 अंक यानी 98 फीसदी कंप्लायंस मिलने के बाद भी उनकी दुकान को 34 दिनों तक बंद रखा गया। इस कारण उन्हें करीब 8.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दलील कर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र वी घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ ने एफडीए की इस कार्रवाई को अजीब नीति बताया। कोर्ट ने दुकान को तुरंत दोबारा खोलने की इजाजत दे दी।
कोर्ट ने एफडीए और मुंढे के नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमने पहले भी कहा है कि आपकी मंशा सराहनीय है कि कम से कम कोई विभाग तो खड़ा हुआ। लेकिन आप हद से बाहर जा रहे हैं।” पीठ ने स्पष्ट किया कि री-इंसपेक्शन रिपोर्ट में 98 प्रतिशत का स्कोर मिलते ही मिठाई दुकान का लाइसेंस निलंबन तुरंत वापस लिया जाना चाहिए था।
बता दें कि इससे पहले फूड पॉयजनिंग की शिकायत मिलने के बाद महाराष्ट्र एफडीए ने 12 जून को दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था। जांच के दौरान वहां साफ-सफाई, रख-रखाव और स्वच्छता से जुड़ी कई कमियां पाई गई थीं। हालांकि कुछ हफ्तों बाद, गुरुनानक डेरी एंड स्वीट्स ने 9 जुलाई को अपनी कमियों को दूर कर एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे को रिपोर्ट सौंपी। इसके चार दिन बाद एफडीए अधिकारी ने फिर से निरीक्षण किया और दुकान को 98 फीसदी फूड सेफ्टी स्कोर दिया। इसके बावजूद दुकान का लाइसेंस बहाल नहीं किया गया, जिसके बाद दुकानदार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play