अब सऊदी का एजेंट बना पाकिस्तान! हूती अटैक से बचाया तो नहीं लेकिन ईरान को दे रहा वार्निंग – AajTak

Feedback
सऊदी अरब पर हूतियों के बढ़ते हमलों के बीच पाकिस्तान ने ईरान को बड़ी चेतावनी दी है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटे के दौरान तेहरान तक यह संदेश पहुंचाया है कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके हूतियों को सऊदी अरब पर हमले रोकने के लिए कहे. ईरान को यह मैसेज तब दिया गया है जब हूती ने बीते दिनों सऊदी के तेल ठिकानों पर हमले किए थे. 
पाकिस्तान की इस दखल को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि वह लंबे समय से सऊदी अरब और ईरान, दोनों के साथ अपने रिश्तों को संभालता रहा है. अब इस्लामाबाद को डर है कि हूती हमले अगर और बढ़े तो प्रॉक्सी जंग एक बड़े क्षेत्रीय सुरक्षा संकट में बदल सकती है.
यह भी पढ़ें: जॉर्डन में ईरान ने तोड़ दी अमेरिका की कमर, नाइट अटैक में कई जेट्स को कर दिया डैमेज
ईरान बोला- हूतियों पर हमारा कंट्रोल नहीं
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने मंगलवार को तेहरान तक अपना संदेश पहुंचाया था. ईरान की तरफ से जवाब दिया गया कि “ईरान हूतियों को कंट्रोल नहीं करता.” हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि दो ईरानी सूत्रों ने अलग दावा किया है. उनके मुताबिक, तेहरान ने पिछले हफ्ते हूतियों से सऊदी अरब पर हमले करने को कहा था.
दावा है कि ईरान ने इसके लिए अतिरिक्त पैसा और हथियार देने का वादा भी किया था. साथ ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के कई कमांडर हमलों के तालमेल में मदद के लिए यमन पहुंचे थे.
सऊदी की रक्षा में पाकिस्तान-तुर्की की तैयारी
पाकिस्तान की चेतावनी का एक बड़ा कारण सऊदी अरब के साथ उसका डिफेंस पैक्ट भी है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले ही कहा है कि अगर हमले सऊदी की जमीन तक फैलते हैं तो रियाद, अंकारा और इस्लामाबाद के बीच ज्वाइंट सिक्योरिटी अरेंजमेंट सामने आ सकता है.
यह भी पढ़ें: सिरिक से लेकर केशम तक कई धमाके… ईरान-अमेरिका की जंग में क्या चल रहा है?
रिपोर्ट में बताया गया है कि सऊदी अधिकारियों ने रियाद में पाकिस्तान और तुर्की के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की है. तीनों देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि उनकी सेनाएं यमन में दाखिल नहीं होंगी और किसी भी जवाबी कार्रवाई को सऊदी की जमीन से अंजाम दिया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News