अभा अग्रवाल सम्मेलन के चुनाव 25 को, भरतपुर से मनोज प्रत्याशी – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | भरतपुर
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चुनाव (सत्र 2026–31) का अंतिम चरण 25 अप्रैल को दिल्ली में संपन्न होगा। जबकि चुनाव परिणाम 26 अप्रैल को नई दिल्ली में घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए चुनाव अधिकारी भूपेंद्र कंसल द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए गोपाल शरण गर्ग मैदान में हैं। उनके पैनल से भरतपुर निवासी और पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल उप महामंत्री पद के उम्मीदवार हैं। मनोज जिंदल पिछले करीब 10 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज की गतिविधियों में सक्रिय हैं। मनोज जिंदल ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि उन्हें गोपाल शरण गर्ग और उनकी टीम ने अपने पैनल में शामिल कर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।
उनके समर्थन में जिलाध्यक्ष अतुल मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग, पूर्व विधायक विजय बंसल, पूर्व मंत्री डॉ सुभाष गर्ग सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ जन सक्रिय हैं।
इसके अलावा गिरधारी गुप्ता, ब्रजेश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, भारत भूषण अग्रवाल, मोहन मित्तल, विष्णु लोहिया, ओमप्रकाश गुप्ता, मनीष गर्ग, नवरत्न गर्ग, विनोद सिंघल, हरीश गर्ग और अन्य साथियों ने भी समर्थन और सहयोग प्रदान किया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News