Written By Shariqul Hoda
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (Photo-PTI File)
Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास पर कथित हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे बीजेपी से जुड़े लोगों ने कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में उनके घर पर हमला किया. अभिषेक के मुताबिक, पिछले छह महीनों में उनकी जान को निशाना बनाने की यह सातवीं कोशिश है. दूसरी तरफ बीजेपी ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक ड्रामा बताया है. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अभिषेक बनर्जी ने घटना का वीडियो जारी करने की बात कही. उन्होंने कोलकाता पुलिस के साथ-साथ न्यायपालिका की भूमिका पर भी सवाल उठाए.
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पिछले 2 दिनों से कुछ संदिग्ध लोग उनके आवास और कार्यालय की निगरानी कर रहे थे. शुक्रवार को उन्होंने इस कथित रेकी से जुड़ा वीडियो भी साझा किया था. उनका दावा है कि इसके कुछ घंटों बाद देर रात उनके घर को निशाना बनाया गया. TMC सांसद ने कहा कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन कथित हमलावरों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने दावा किया कि उनके पास घटना के CCTV फुटेज मौजूद हैं, जिन्हें सार्वजनिक किया जाएगा.
After I released the recce video this morning, my house was attacked just now, at 2 AM by BJP goons, right under the watch of the Kolkata police.
Thank you, Calcutta High Court and the Supreme Court of India for remaining mute spectators while all this unfolds.
I will upload… https://t.co/e0WHDUUI3W
इससे पहले उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्रालय, कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने सवाल उठाया कि एक निर्वाचित सांसद के घर और कार्यालय के आसपास संदिग्ध गतिविधियां कैसे हो सकती हैं.
TMC सांसद कीर्ति आजाद ने भी अभिषेक बनर्जी के आरोपों का समर्थन करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि CCTV फुटेज में कुछ लोग पत्थरों और लाठियों के साथ दिखाई दे रहे हैं. उनके मुताबिक, इन लोगों ने करीब 30 से 45 मिनट तक परिसर में तोड़फोड़ की कोशिश की और आसपास की छोटी दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया. आजाद ने आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने के बावजूद किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया. उन्होंने इस मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने की जानकारी भी दी.
बीजेपी नेता दिलीप घोष ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास अब जनता को बताने के लिए कोई नया मुद्दा नहीं बचा है. उन्होंने आरोपों को राजनीतिक ध्यान आकर्षित करने की कोशिश बताया.
घोष ने यह भी कहा कि राजनीतिक लड़ाई को व्यक्तिगत विवाद में नहीं बदलना चाहिए. इस घटना ने पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच जारी राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है.
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने अभिषेक के घर जाकर मुलाकात की, और कहा, ‘यहां पूरी तरह से गुंडागर्दी चल रही है. लोग यहां रात के 2:00 या 3:00 बजे आ जाते हैं. अगर आपमें बुलडोजर चलाने की हिम्मत है, तो फिर आप रात के 3:00 बजे गुंडों की टोली लेकर काली पूजा के आयोजन पर हमला करने क्यों आते हैं? हम यहां पार्टी से जुड़ा काम कर रहे हैं, और आप आकर उसमें रुकावट डाल रहे हैं.’
#WATCH | Kolkata: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, “…There is complete hooliganism going on. People show up here at 2:00 or 3:00 in the morning… If you have the courage to use a bulldozer, why do you come here at 3:00 in the morning with a gang of thugs to attack a… pic.twitter.com/p1n5Xep6LT
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301