Feedback
तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर सोमवार को कोलकाता पुलिस पहुंची. अभिषेक के घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात है.
अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर पुलिस पहुंची. यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई है. हालांकि, पुलिस आखिर किस वजह से वहां पहुंची है, इसका आधिकारिक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
कहा जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के घर के कई हिस्सों में कथित तौर पर अवैध निर्माणों से संबंधित बताया जा रहा है. अभिषेक बनर्जी को इस मामले में सात दिनों का नोटिस दिया गया था. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सात दिन की समयसीमा आज समाप्त हो गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू