अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था: भोपाल के गौहर महल में स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2026;… – Dainik Bhaskar

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर
अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले
भोपाल रेलवे के अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन और कोटा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। 23 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि 2 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के कारण दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त रहेंगे।पढ़ें पूरी खबर
मालवा- सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएगी
भोपाल से चलने वाली यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 26 सितंबर 2026 से मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव भोपाल स्टेशन की बजाय निशातपुरा स्टेशन पर होगा। दोनों दिशाओं में चलने वाली इन ट्रेनों को संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से संचालित किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनें भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
अमित शाह के भेल दशहरा मैदान कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 9 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारी, मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। यात्री बसों के लिए अलग ड्रॉप एंड गो और पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

रुपाभ चित्र प्रदर्शनी
भारत भवन की रूपाभ प्रदर्शनी श्रृंखला के तहत 29 सितंबर से ‘प्रशस्त कलाकार लक्ष्मीनारायण भावसार की स्मृति को समर्पित उनके शिष्यों’ की चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक देखी जा सकेगी।
स्टेट हैंडलूम एक्सपो
28 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक गौहर महल में स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2026 का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट हाथकरघा उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इसमें कुल 50 से 65 बुनकर शिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध बालूचरी साड़ियां, छत्तीसगढ़ की कोसा और टसर, गुजरात की पटोला, कर्नाटक की मैसूर सिल्क जैसे उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। एक्सपो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा।
जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स
जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।
आईईएचई
शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
काम की जरूरी लिंक्स…
आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।
हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल
ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन
पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर
इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर
सीएनजी पंप स्टेशन
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News