Feedback
विराट कोहली एक बार फिर इंस्टाग्राम पोस्ट को ‘लाइक’ करने की वजह से सुर्खियों में हैं. पिछली बार क्रिकेटर ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के पोस्ट को ‘गलती से’ लाइक कर सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया था. अब जर्मन व्लॉगर लिजलैज की एक फोटो पर उनके लाइक ने सभी का ध्यान दोबारा खींच लिया है. ये खबर इंटरनेट पर वायरल हो गई है और हर तरफ इसी के चर्चे हो रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है.
विराट कोहली ने फोटोग्राफर अद्वैत की जनवरी में शेयर की पोस्ट को लाइक किया है. इसमें जर्मन मॉडल लिजलैज की एक तस्वीर है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘गोल्डन आर्स में कुछ तस्वीरें.’ मुंबई में पैपराजी ने अमीषा पटेल को इस मुद्दे पर कमेंट करने के लिए रोका. शुरू में उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था, लेकिन जब उन्हें ‘लाइक’ वाली बात बताई गई तो उन्होंने कहा, ‘लाइक करना कुछ पाप है क्या? उनकी लाइफ, उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी. लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है. और कोई काम-धंधा ही नहीं है. अच्छी बात है किसी के अच्छे काम को लाइक करना. ट्रोल करना पाप है, किसी को लाइक करना नहीं.’
दूसरी तरफ लिजलैज ने भी विराट कोहली के ‘लाइक’ वाले पूरे बवाल पर अपना रिएक्शन दिया है. लिजलैज ने पूरे विवाद पर एचटी सिटी से बात की और कहा, ‘ये सब क्रेजी था. मैंने सुबह उठते ही देखा कि इंटरनेट पर सब जगह यही बात चल रही है. मैं सुर्खियों में थी. लेकिन मुझे पता ही नहीं चला कि विराट ने कब मेरी फोटो को लाइक किया. मुझे न्यूज से ये सब पता चला. लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में लिखे हुए आर्टिकल्स ढूंढे और मुझे डीएम में भेजे. मुझे लोगों के इतने सारे मैसेज आए. वो बहुत एक्साइटेड थे.’ लिज ने ये भी कहा कि उन्हें विराट कोहली के लिए बुरा लग रहा है.
अवनीत कौर की पोस्ट लाइक कर फंसे थे विराट
पिछले साल विराट कोहली ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर एक पोस्ट को लाइक कर दिया था. इसमें उनकी कई फोटोज थीं. ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. अफवाहों के चलते कई लोगों ने विराट कोहली पर सवाल उठाए थे. उनकी हाई-प्रोफाइल पब्लिक इमेज और पर्सनल लाइफ पर भी चर्चे हुए. इसके बाद कोहली इंस्टाग्राम पूरे मामले को लेकर देते हुए कहा था कि वो ‘लाइक’ एक तकनीकी गड़बड़ी थी.
क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था, ‘मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरी फीड साफ करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया. मेरा ऐसा करने का कोई भी इरादा नहीं था. मैं अनुरोध करता हूं कि कोई अनावश्यक अनुमान न लगाया जाए. समझने के लिए धन्यवाद.’
अवनीत कौर को इस ‘लाइक’ का खूब फायदा मिला था. उन्हें 10 लाख से ज्यादा नए फॉलोअर्स मिले. साथ ही बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने 12 नई ब्रांड डील्स साइन की, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू 30% बढ़ गई थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू