अमृतसर में पुलिस चौकी के पास धमाका, बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी ने ली जिम्मेदारी – Aaj Tak

Feedback
पंजाब में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर धमाके करने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. अब पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर पुलिस चौकी के पास विस्फोट की घटना सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक यह धमाका अमृतसर की गुमटाला पुलिस चौकी के पास एक सीनियर पुलिस अधिकारी की गाड़ी में हुआ है. विस्फोट की जिम्मेदारी बब्बर खालसा से जुड़े एक आतंकी और गैंगस्टर ने ली है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट कैसे हुआ, लेकिन सूत्रों का मानना है कि यह एक कार्बोरेटर विस्फोट हो सकता है.
बता दें कि कार्बोरेटर कार का एक पार्ट होता है, जिसका इस्तेमाल इंजन में जाने वाली हवा और फ्यूल को मिलाने के साथ-साथ कंट्रोल करने के लिए किया जाता है. सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनी है. हालांकि, अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने गुमटाला पुलिस चौकी के पास विस्फोट से इनकार किया है.
चौकी पर थे कम पुलिसकर्मी
सिक्योरिटी ग्रिड के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक यह कार्बोरेटर विस्फोट से कहीं ज्यादा भी हो सकता है. अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है. घटना के समय पुलिस चौकी पर बहुत कम पुलिसकर्मी मौजूद थे. ज्यादातर पुलिसकर्मी पास की चौकियों में ड्यूटी पर तैनात थे. हालांकि, उन्होंने धमाके के पीछे किसी शरारत की संभावना भी जताई है.
पोस्ट में पासिया ने कही ये बात
धमाके की जिम्मेदार आतंकी और गैंगस्टर हैप्पी पासिया ने ली है. उसने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक पोस्ट भी किया है. बता दें कि हैप्पी पासिया का बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से संबंध बताया जाता है. गैंगस्टर ने आगे भी ऐसे और विस्फोटों को अंजाम देने की चेतावनी दी है. पासिया ने कहा है कि उसने पुलिस से बदला लेने के लिए ब्लास्ट किया है और आगे भी करता रहेगा. उसने पुलिस पर उसके परिवार को तंग करने का आरोप लगाया है. पासिया ने पोस्ट में कहा है कि पुलिस ने पिछले दिनों हमारे दो भाइयों को उठाकर उनका झूठा एनकाउंटर किया, उनके पैर पर गोली मारी गई और उनमें से एक का पैर काट दिया गया ये उसी चीज का जवाब है.
कई हमलों को दे चुका अंजाम
बता दें कि हैप्पी पासिया ने हाल फिलहाल में अमृतसर में कई ग्रेनेड अटैक करवाए हैं. उसने ही पुलिस स्टेशन पर भी अटैक करवाया था और अमृतसर में एक पुलिस चौकी के बाहर IED रखवाया था. पासिया ने एक पुलिस अफसर के घर की रेकी भी करवाई थी. 
पिछले महीने भी हुआ अटैक
पिछले महीने (दिसंबर 2024) के आखिर में भी अमृतसर के एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाते हुए उस पर ग्रेनेड अटैक किया गया था. बाद में ग्रेनेड फेंकने वालों को गिरफ्तार करने पर नार्को-टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था. हमले को अंजाम देने वाले अमृतसर ग्रामीण के गुरजीत सिंह और तरनतारन के बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News