अमृतसर में 12-नवंबर से ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट-लेवल चेकिंग शुरू: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के… – Dainik Bhaskar

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमृतसर सहित पंजाब के सभी जिलों में 12 नवंबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू होगी। इस दौरान मशीनों की कार्यक्षमता जांची जाएगी, ताकि आगामी विधा
अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। फर्स्ट लेवल चेकिंग जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से की जाएगी। जांच में सही पाई जाने वाली मशीनों को ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करके फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान भेजें। इससे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि खुद मशीनों की जांच की प्रक्रिया देख सकेंगे।
लाइव वेबकास्टिंग से होगी निगरानी
पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फर्स्ट लेवल चेकिंग की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में दो डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं। इनमें से एक स्क्रीन एफएलसी स्थल और दूसरी उपायुक्त कार्यालय में लगाई गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के कार्यालय में भी लाइव निगरानी के लिए स्क्रीन लगाई गई हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि पूरी जांच उनकी निगरानी में होगी। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी इसकी निगरानी की जाएगी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News