अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, हमलावर भी मृत मिला – AajTak

Feedback
अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को एक प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी हुई. इस घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस को स्कूल परिसर में संदिग्ध हमलावर मृत मिला. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में एक वयस्क और तीन बच्चों की मौत हुई है. हालांकि, अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया कि मौतों की इस संख्या में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है या नहीं.
यह घटना बेंड शहर के सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे हुई. बेंड शहर मध्य ओरेगन में स्थित है और पोर्टलैंड से करीब 280 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है.
बेंड पुलिस विभाग ने बताया कि शुरुआती इमरजेंसी कॉल में बताया गया कि एक अज्ञात शख्स ने स्कूल में एक कार पर गोलियां चलाई हैं. पुलिस अधिकारी कुछ ही सेकंड में मौके पर पहुंच गए. वहां संदिग्ध व्यक्ति गोली लगने से मृत मिला.
यह भी पढ़ें: बच्चों की लड़ाई सुलझाने स्कूल पहुंचे अभिभावक खुद ही भिड़े, प्रिंसिपल को भागकर बचानी पड़ी जान
गोलीबारी की जांच कर रही है पुलिस
पुलिस ने कहा कि संभव है कि संदिग्ध को किसी हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारी हो. हालांकि, पुलिस विभाग की प्रवक्ता शीला मिलर ने बताया कि जांचकर्ता अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि संदिग्ध की मौत के लिए जिम्मेदार गोली किसने चलाई.
मिलर ने बताया कि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया था. उस समय उनकी हालत के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं थी. बाद में पुलिस ने ऑनलाइन बयान जारी कर पुष्टि की कि घटना में कई लोग घायल हुए हैं और बच्चों में भी पीड़ित शामिल हैं.
गोलीबारी में तीन बच्चे समेत 4 की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स ने कानून प्रवर्तन से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि गोलीबारी में एक वयस्क और तीन बच्चों की मौत हुई है. हालांकि, अधिकारियों ने तत्काल यह स्पष्ट नहीं किया कि इस संख्या में संदिग्ध हमलावर की मौत भी शामिल है या नहीं.
पुलिस ने पीड़ितों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है. घटना से जुड़े हालात और गोलीबारी से पहले क्या हुआ था, इसकी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मास शूटिंग… अंधाधुंध गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर
सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं क्लास तक के बच्चे पढ़ते हैं. आमतौर पर इन कक्षाओं के बच्चों की उम्र पांच से 11 साल के बीच होती है. पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि, स्कूल में करीब 450 छात्र और 40 कर्मचारी हैं. फिलहाल जांच टीम यह पता लगाने में जुटे हैं कि गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और संदिग्ध की मौत कैसे हुई. पीड़ितों की पहचान और घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News