अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात – AajTak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका जाने की चर्चा तेज हो गई है. अगर पीएम मोदी अमेरिका जाते हैं तो वह फ्लोरिडा में होने वाले G20 समिट में शामिल होंगे. 2026 का G20 लीडर्स समिट 14 और 15 दिसंबर को फ्लोरिडा के ट्रंप नेशनल डोरल मियामी में होना है. इसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी कह चुके हैं कि पीएम मोदी दिसंबर में G20 के लिए अमेरिका आएंगे. हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी पीएम मोदी की यात्रा का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र, युवाओं को दिया गुरुमंत्र
पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका तो ट्रंप से होगी मुलाकात
अगर पीएम मोदी फ्लोरिडा जाते हैं तो ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है. G20 के दौरान क्वाड समिट कराने की भी तैयारियां चल रही हैं. इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के बाद पीएम मोदी कनाडा की द्विपक्षीय यात्रा भी कर सकते हैं. इन यात्राओं को लेकर अंतिम कार्यक्रम भारत सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा.
UNGA में नहीं गए पीएम मोदी, जयशंकर संभाल रहे मोर्चा
इस समय न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र चल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस बार UNGA में शामिल नहीं हुए हैं. भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. वह 26 सितंबर को UNGA के हाई लेवल सेशन को संबोधित करेंगे. इस दौरान कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे.
पीएम मोदी आखिरी बार कब गए थे अमेरिका?
पीएम मोदी की अमेरिका की पिछली यात्रा फरवरी 2025 में हुई थी. 13 फरवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी की आधिकारिक वर्किंग विजिट के दौरान उनकी मेजबानी की थी. प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक यात्रा सूची के मुताबिक, फरवरी 2025 के बाद मोदी की कोई अमेरिका यात्रा दर्ज नहीं है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल
अब दिसंबर में प्रस्तावित G20 यात्रा अगर होती है तो यह फरवरी 2025 के बाद पीएम मोदी की अगली अमेरिका यात्रा होगी. हालांकि, अभी इसे संभावित यात्रा के तौर पर ही देखा जा रहा है और अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि भारत सरकार की ओर से होना बाकी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News