अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर अपने सैन्य हमले तेज कर दिए हैं. बुधवार को उसने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को रातभर निशाना बनाया है. अमेरिका की इस कार्रवाई में ईरान के आम लोग भी निशाना बने हैं. बीती रात हुए हमले में 18 नागरिकों की मौत और 108 अन्य के घायल होने की ईरान सरकार ने पुष्टि की है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद रेजा जफरगांधी ने ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की है. एक अलग स्टेटमेंट में भी ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है.
ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, ईरान का विदेश मंत्री अमेरिका द्वारा उनके देश पर किए गए इन हमलों की तीखी निंदा करता है. देश के खिलाफ उसका यह आक्रामक रवैया यह दर्शाता है कि ईरान अपनी आजादी, राष्ट्रीय स्वायतता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए निर्णायक तौर पर मजबूती से खड़ा है.
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि मंगलवार रात अमेरिकी सरकार ने एक बार फिर ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया और कई नागरिक ठिकानों व सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया, जिसमें कई ईरानी नागरिक मारे गए और घायल हुए, साथ ही सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा.
इससे पहले US सेंट्रल कमांड ने बुधवार को X पर बताया कि उसकी सेनाओं ने ‘ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमलों का एक दौर कामयाबी के साथ पूरा कर लिया है.’ कमांड ने इसके लिए ‘होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों और अमेरिकी सैनिकों पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा हाल ही में किए गए हमलों की कोशिशों का हवाला दिया.
ईरान ने अमेरिका के इन हमलों का जवाब देने के लिए खाड़ी देशों में मौजूद उसके सैन्य ठिकानों और बेस कैम्पों को निशाना बनाया. उसकी ओर से जॉर्डन, कुवैत, बहरीन, इराक और अर्ध-स्वायत्त कुर्दीस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हमले किए. इन हमलों पर IRGC द्वारा जारी वक्तव्य में बताया कि उसने कुवैत में US के अली अल-सलेम बेस के अमेरिकी कमांडर के रहने की जगह और कमांड पोस्ट पर सफलतापूर्वक हमला कियाय. ईरान की सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने कहा कि यह कार्रवाई अली अल-सलेम बेस के खिलाफ उसके ऑपरेशन का हिस्सा थी और इससे पता चलता है कि उसके पास इस इलाके में US की गतिविधियों के बारे में पूरी खुफिया जानकारी है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान अपने दखल को कम करने के मूड में नहीं है. उसने बुधवार को इस जलमार्ग पर 11 और जहाजों के वहां से गुजरने को लेकर ब्लैकलिस्ट कर दिया. ईरान ने यह कार्रवाई उसके द्वारा बनाए गए नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए की है. अब उसकी इस ब्लैकलिस्ट में शामिल हुए जहाजों की कुल संख्या 56 हो गई है.
(आईएएनएस और एएनआई इनपुट से)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED