अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में गरजे किसान – Hindustan

छिबरामऊ। ग्राम बहवलपुर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) एवं किसान क्रांति दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। करीब तीन घंटे तक चली बैठक की अध्यक्षता भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव और राष्ट्रीय सचिव आरपी ठाकुर ने की। बैठक में किसानों को उनके अधिकारों, कृषि नीतियों और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने भारत-अमेरिका के संभावित कृषि व्यापार समझौते (इंडिया-यूएसए ट्रेड डील) का विरोध करते हुए कहा कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी कर कोई समझौता किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेतृत्व में किसान दिल्ली कूच करने को मजबूर होंगे।
किसानों ने सरकार से कृषि और किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की। बैठक में कई किसानों ने संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर भाकियू (भानु) की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की ओर से सभी नए सदस्यों और पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार राजपूत, रविंद्र शर्मा, संजय दुबे, रामानंद गुप्ता, शिवम मिश्रा, अरशद खान, फैजान खान, सुशील कुमार राठौर, मजीद अंसारी, प्रेम चतुर्वेदी, विनय गुप्ता, आकाश कश्यप, आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News