'अमेरिका में भारत-विरोधी नफरत बढ़ रही है…', शिकागो के हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश को लेकर MEA की प्रतिक्रिया – Jagran

भारत ने अमेरिका के इलिनोइस में एक हिंदू मंदिर पर बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कथित साजिश पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर नरसंहार की कोशिश नाकाम।
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की साजिश।
भारत ने साजिश को नस्लवादी, हिंदू-विरोधी बताया।
भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा पर चिंता।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के एक हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने इस साजिश को नस्लवादी और हिंदू-विरोधी करार देते हुए कहा कि यह घटना बेहद परेशान करने वाली है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “इलिनोइस के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश की खबरों से हम बेहद चिंतित हैं। इस कथित साजिश का हिंदू-विरोधी और नस्लवादी स्वरूप, जिसमें भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बात भी शामिल है विशेष रूप से चिंताजनक है।”
यह भी पढ़ें: अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश! गोलीबारी करने पहुंचा किशोर, जाम हुई राइफल ने टाली बड़ी वारदात

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News