अमेरिका से जापान तक ठिठके ग्लोबल शेयर मार्केट, GIFT NIFTY सपाट, Sensex-Nifty में गैप डाउन के संकेत – Times Now Navbharat

5 मई, 2026 को गिफ्ट निफ्टी में बड़ी गिरावट
Global Share Market News Today आज का वैश्विक बाजार (05-May-2026): क्रूड के दाम में तेजी की वजह से ग्लोबल बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अब भी पूरी तरह निगेटिव नहीं है। अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट के बावजूद मजबूती बनी हुई है। वहीं, यूरोपीय बाजारों की बात करें तो यहां दबाव साफ दिख रहा है। जबकि, एशियाई बाजारों का रुख मिलाजुला है। Gift Nifty पॉजिटिव साइड में सपाट कारोबार कर रहा है, जो Nifty Sensex के लिए सपाट ओपनिंग के संकेत दे रहा है।
इस तरह ग्लोबल संकेतों को देखें तो तस्वीर पूरी तरह नेगेटिव नहीं है। अमेरिकी बाजार का मजबूत ट्रेंड, एशिया की मिली-जुली चाल और तेल में गिरावट मिलकर भारतीय बाजार को सपोर्ट दे सकते हैं। ऐसे में आज बाजार में पॉजिटिव ओपन के साथ सेक्टोरल मूवमेंट देखने को मिल सकता है, खासकर बैंकिंग और IT शेयरों में।
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। Nikkei और Taiwan Weighted जैसे इंडेक्स मजबूती दिखा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी सेक्टर की ताकत को दर्शाता है। वहीं Hang Seng और Straits Times दबाव में हैं। GIFT Nifty में हल्की तेजी है। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए सपाट से नेगेटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन बड़ी तस्वीर अभी भी बुलिश बनी हुई है। S&P 500 और Nasdaq में क्रमशः 0.41% और 0.20% की कमजोरी आई, जबकि Dow Jones Futures हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। तकनीकी संकेत साफ बताते हैं कि बाजार अभी भी मजबूत ट्रेंड में है और गिरावट को निवेशक खरीदारी के मौके के रूप में देख रहे हैं। YTD आधार पर भी Nasdaq और S&P 500 ने मजबूत रिटर्न दिया है, जो निवेशकों का भरोसा बनाए हुए है।
यूरोपीय बाजारों में बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा है। DAX और CAC 40 में 1% से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि FTSE भी कमजोर बंद हुआ। लगातार नकारात्मक रुझान और YTD प्रदर्शन में कमजोरी यह संकेत देती है कि यूरोप फिलहाल ग्लोबल मार्केट का कमजोर हिस्सा बना हुआ है। इसका असर बाकी बाजारों की चाल पर भी पड़ सकता है।
कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। लेकिन, अब भी ब्रेंड क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हैं, जो भारत जैसे आयातक देश के लिए मुश्किल बढ़ाने वाली बात है। वहीं सोने में हल्की तेजी देखी गई है, जो निवेशकों के सतर्क रुख को दर्शाता है। तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई पर दबाव कम हो सकता है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News