अमेरिका में अवैध तरीके से घुसे 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। दोपहर करीब ढाई बजे तक US मिलिट्री का विमान C-17 इन्हें लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के एयरबेस पर लैंड करेगा। यह फ्लाइट मंगलवार दोपहर को सैन एंटोनियो से रवाना हुई। इन लोगों में 33
8 से 10 साल के बच्चे भी शामिल डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अवैध तरीके से रह रहे बाहरी लोगों को डिपोर्ट करने के आदेश दिए थे। इस लिस्ट में हरियाणा के 33 और पंजाब के 30 और चंडीगढ़ के 2 लोग हैं। इसके अलावा कुछ परिवार भी हैं। जिनमें 8 से 10 साल के बच्चे भी हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर सुरक्षा में लगे अधिकारियों के मुताबिक इनमें कोई कुख्यात अपराधी नहीं है।
कस्टम प्रक्रिया के बाद पंजाब पुलिस को सौंपें जाएंगे लोग वहीं एयरपोर्ट के अंदर और बाहर पंजाब पुलिस व CISF के जवानों को तैनात किया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से कुछ बसें भी एयरपोर्ट परिसर में खड़ी की गई हैं, जिनसे डिपोर्ट किए भारतीयों को उनके घरों की तरफ रवाना किया जाएगा। सुरक्षा में लगे अधिकारियों के मुताबिक, उचित दस्तावेज न होने से डिपोर्ट किए भारतीयों को इमिग्रेशन और कस्टम प्रक्रिया के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
अमेरिका से 33 गुजराती भी वापस आए अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे इन भारतीयों में गुजरात के 33 लोग भी शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक मेहसाणा और गांधीनगर से 12-12 लोग, सूरत से 4, अहमदाबाद से 2 तथा खेड़ा, वडोदरा और पाटन से 1-1 लोग शामिल हैं। सभी अमृतसर से कल ट्रेन द्वारा अहमदाबाद पहुंचेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.