न्यूयॉर्क/सिएटल, एजेंसी। अमेरिका के पांच प्रशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय राज्यों के गवर्नरों और 20 से अधिक मेयरों ने पहली बार राज्य की राजधानियों और सिटी हॉल में दीवाली उत्सव की मेजबानी की है, जहां नेताओं ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की विविधता और योगदान की सराहना की। सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार कहा कि दीवाली समारोह मध्य अक्तूबर में शुरू हुए थे और 10 नवंबर तक जारी रहेंगे, जब ओरेगन के गवर्नर सलेम में अंतिम समारोह की मेजबानी करने वाले हैं। इन समारोहों में अमेरिकी सीनेटरों, अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के सदस्यों, स्थानीय मेयरों और बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं ने भाग लिया। नॉर्थ डकोटा के गवर्नर केली आर्मस्ट्रांग ने 29 अक्तूबर को बिस्मार्क में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इन संबंधों का जश्न मनाना चाहिए।
दीवाली से पहले मैरी मिलबेन ने फिर गाया ‘ओम जय जगदीश हरे’
दीवाली की तैयारियों के बीच अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने अपने प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने लोकप्रिय भजन ‘ओम जय जगदीश हरे’ की वायरल प्रस्तुति को फिर से साझा किया और दीपावली को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। मैरी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रकाश और सकारात्मकता का संदेश दिया। उन्होंने बाइबल के ‘1 जॉन 1:5’ का उल्लेख करते हुए लिखा कि ईश्वर प्रकाश हैं और उनमें तनिक भी अंधकार नहीं है। साथ ही कहा कि दीवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। यदि हम ईश्वर के साथ अपने संबंध का दावा करते हैं, तो हमारा जीवन भी उनके प्रकाश को प्रतिबिंबित करना चाहिए।
व्हाइट हाउस में दीवाली उत्सव में भाग लेंगे ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली उत्सव में भाग लेंगे। यह उत्सव ओवल ऑफिस में आयोजित होने वाला है, जो पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश द्वारा शुरू की गई परंपरा को जारी रखेगा। इससे पहले, ये समारोह ज्यादातर भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों और भारतीय राजनयिकों की उपस्थिति में आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किए जाते थे। साल 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में एक समारोह के दौरान दीया जलाने वाले पहले राष्ट्रपति बने थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play