अमेरिकी सैनिक को मारने पर मिलेगा 30000 डॉलर का इनाम, ईरान ने की घोषणा – Jagran

ईरान ने अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर 30000 डॉलर का इनाम घोषित किया है, जो महिला द्वारा अंजाम देने पर दोगुना हो जाएगा।
ईरानी सेना प्रमुख का बड़ा एलान।
अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर 30,000 डॉलर इनाम।
महिला द्वारा अंजाम देने पर इनाम राशि दोगुनी होगी।
बढ़ते अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच यह विवादित घोषणा।
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बढ़ते तनाव के बीच अब ईरान ने एक बड़ा और विवादित एलान किया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, देश के सेना प्रमुख अमीर हातिम ने घोषणा की है कि जो कोई भी अमेरिकी सैनिकों को मारेगा या पकड़कर सौंपेगा तो उसे 30000 डॉलर का भारी इनाम दिया जाएगा।
ईरानी सेना प्रमुख के इस एलान की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यदि कोई ईरानी महिला इस अभियान को अंजाम देती है, तो उसे मिलने वाला इनाम दोगुना कर दिया जाएगा।
सेना प्रमुख के मुताबिक, जनता की ओर से मिल रहे भारी समर्थन और अनुरोधों के बाद इस योजना को तैयार किया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई कब और कहां की जाएगी, क्योंकि इस युद्ध में ईरान के भीतर अमेरिकी जमीनी सैनिकों की कोई बड़ी तैनाती नहीं है।
बता दें कि अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को तेहरान और ईरान के अन्य हिस्सों पर हमले किए थे, जिसके पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए।
इतना ही नहीं इस संघर्ष के शुरू होने के बाद ईरान ने दुनिया के कुल तेल और गैस का पांचवां हिस्सा ले जाने वाले इस अहम जलमार्ग को लगभग बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।
इसके अलावा अप्रैल में पाकिस्तान की मध्यस्थता से कुछ समय के लिए संघर्षविराम हुआ था और जून में शांति वार्ता का एक ढांचा तैयार हुआ था, लेकिन वह भी बाद में असफल हो गया। अब दोनों देशों के बीच छिटपुट झड़पें जारी हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News