अरबपति से हुए कंगाल… अब जाना होगा जेल, रवींद्रन को कोर्ट से बड़ा झटका! – AajTak

एजुकेशन सेक्‍टर में ऑनलाइन क्रांति लाने वाली चर्चित एडटेक कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने अवमानना के आरोप में छह महीने की जेल की सजा सुनाई है. ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह रवींद्रन के लिए गंभीर और बड़ा झटका है. 
कोर्ट ने पाया कि रवींद्रन ने अपनी संपत्ति से संबंधित कई आदेशों का उल्लंघन किया था, और यह उल्लंघन अप्रैल 2024 से जारी था. उन्हें अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने, 90,000 सिंगापुर डॉलर (70,500 डॉलर) का जुर्माना देने और बीयर इन्वेस्टको प्राइवेट लिमिटेड नामक कॉर्पोरेट यून‍िट में अपने कानूनी स्वामित्व को साबित करने वाले दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जिसके पास संबंधित कंपनी में शेयर थे. 
फिलहाल में उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भी जानकारी नहीं है कि बायजू के फाउंडर सिंगापुर में हैं या कहीं और. 
क्‍या है पूरा मामला? 
दरअसल, रवींद्रन की कंपनी बायजू में दुनियाभर से निवेशकों ने पैसा लगाया था, लेकिन अब निवेशक अपना पैसा मांग रहे है. सिंगापुर में यह केस कतर इन्‍वेस्‍टमेंट अथॉरिटी की एक सहायक कंपनी द्वारा शुरू की गई थी. इस कंपनी ने बायजू में एक फंडिंग राउंड के दौरान निवेश किया था और वह भी तब जब कंपनी पहले से ही कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी. अब इसी मामले को लेकर फैसला आया है. इसके अलावा, कई अन्‍य देशों में भी रवींद्रन के खिलाफ केस दर्ज है. 
अरबपति से लेकर भगोड़े लेनदार के दावों तक
बायजू ब्रांड की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना ने उन्हें भारत के स्टार्टअप जगत में सबसे चर्चित नामों में से एक बना दिया था और कुछ समय के लिए उन्हें अरबपति भी बना दिया था. 
लेकिन अब कहानी पूरी तरह पलट गई है. विदेशी निवेशक कई कोर्ट में उनके खिलाफ दावे कर रहे हैं, जिनमें अमेरिका भी शामिल है. यहां के बैंक 1.2 अरब डॉलर के उस लोन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं. एक फेमस स्‍टार्टअप्‍स से अब ये कंपनी लोन नहीं चुकाने वाली चर्चित कंपनी बन चुकी है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News