अलीगढ़ के पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किशोरी से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ् …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
आईसीयू में भर्ती किशोरी से कर्मचारी ने की छेड़छाड़।
पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार किया गया।
अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अस्पताल का कर्मचारी ही आईसीयू में भर्ती किशोरी के लिए खतरा बन गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के आईसीयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किशोरी से छेड़छाड़ की। कर्मचारी ने रात में दो बार उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी उस समय विरोध नहीं कर सकी।
मंगलवार सुबह भाई को घटना बताई। पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी को सोमवार दोपहर अस्पताल लाया गया। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। आरोप है कि रात में आउट सोर्सिंग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सचिन आईसीयू में गया और उपचार के बहाने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। सुबह किशोरी ने भाई को जानकारी दी। ड्यूटी समाप्त कर घर से जाते समय पुलिस ने उसे दबोच लिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद चिकित्सालय में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आईसीयू में भर्ती मरीजों की देखभाल और सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की पहुंच निर्धारित होती है।
यह भी पढ़ें- अमेठी में भाजपा दावेदार परेशान? कांग्रेस के गढ़ में ‘कमल’ खिलाने वाली स्मृति हुई एक्टिव, गरमाई 2027 चुनाव की राजनीति
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमके माथुर का कहना है कि आरोप गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कर्मचारी की सेवा समाप्त की जाएगी। संबंधित एजेंसी से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
यह भी पढ़ें- कई फीट हवा में उछली गाड़ी, झांसी में अतीक के बेटे अबान के कार हादसे का वीडियो आया सामने