‘अल्लू अर्जुन होंगे एक्टर लेकिन कानून के सामने वह आम आदमी हैं’, कांग्रेस सांसद बोले- उनकी गलती है या नहीं, इसकी जांच होगी – Jansatta

Allu Arjun News: अल्लू अर्जुन को शुक्रवार शाम हाईकोर्ट ने जमानत दे दी लेकिन उन्हें रात जेल में ही बितानी होगी। शुक्रवार देर रात तेलंगाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि उन्हें शनिवार सुबह रिलीज किया जा सकता है। इस बारे में तेलंगाना पुलिस के एडिशनल डीसीपी टास्क फोर्स श्रीनिवास राव ने कहा कि अल्लू अर्जुन को क्यों नहीं रिलीज किया गया है, इसकी वजह उन्हें पता नहीं है।
अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हाईकोर्ट के ऑर्डर की कॉपी स्पष्ट रूप से जेल सुपरिटेंडेंट को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया गया है और सुपरिटेंडेंट ने रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, लेकिन आदेश के बावजूद…वे उसे रिहा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन को सुबह सात से आठ के बीच रिहा किया जा सकता है।
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और अब उनकी रिहाई के मसले पर जमकर राजनीति हो रही है। अब इस मसले पर कांग्रेस पार्टी के सांसद किरण कुमार चामला की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि अल्लू अर्जुन बड़े एक्टर हो सकते हैं लेकिन भारत के संविधान और कानून के सामने वो एक आम आदमी हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने गलती की है या नहीं, वो घटना में शामिल हैं या नहीं, इसकी जांच होगी। ऐसा नहीं है कि सरकार इन सभी मामलों का ख्याल नहीं रखती है। भगदड़ में किसी की जान गई है, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। पुलिस जांच कर रही है।, इसकी के तहत वारंट जारी किया गया था। शाम को अल्लू अर्जुन को बेल भी मिल गई लेकिन जमकर पब्लिसिटी स्टंट भी किया गया। लोग इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। क्या सिर्फ कांग्रेस तेलंगाना में ये समस्याएं है? ऐसी घटनाएं पूरे देश में होती हैं। राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश क्यों की जा रही है।
किरन कुमार चामला ने आगे कहा कि वहां एक शो हुआ, थियेटर के मालिक को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसे थिएटर में आने वाले लोगों की संख्या का ध्यान रखना होता है। उसे लोकल पुलिस को जानकारी देनी थी…इसलिए क्योंकि अगर लॉ एंड ऑर्डर का मामला है तो हम जरूर एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें (एक्टर्स को) प्रोग्राम वाली जगह पर जाना चाहिए, लेकिन…जब ये फिल्में रिलीज होती हैं, तो वहां बहुत सारे फैन्स होते हैं। एक्टर्स को भी व्यवहार सही रखना चाहिए… उन्हें देखना चाहिए कि वो कहां जा रहे हैं और कार्यक्रम वाली जगह की क्या क्षमता है क्यों कि बहुत सारे अभिनेता अपने फैंस को जश्न मनाने के लिए उकसाते हैं और यह उनका एजेंडा होता है कि वो इवेंट को पॉपुलर बनाएं।
‘पुष्पा 2’ के अल्लू अर्जुन को पुलिस ने पकड़ा तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, लोगों ने कहा- ये शेखावत की साजिश
#WATCH | On #AlluArjun's arrest by Hyderabad Police, Congress MP Kiran Kumar Chamala says, "…Allu Arjun might be an actor but when in front of Constitution of India and the law, he is a simple man…Whether he has committed the mistake or not, whether he is involved or not will… pic.twitter.com/LoYkkRbMYu
इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के सांसद मल्लू रवि ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अल्लू अर्जुन के मसले पर सियासी लाभ लेना चाहती है। अल्लू अर्जुन पुलिस को जानकारी दिए बिना थियेटर पर पहुंचे थे, इसी वजह से एक महिला की जान गई। इसी वजह से एक केस दर्ज किया गया और उन्हें कानून के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वो कोर्ट गए और उन्हें बेल मिली लेकिन कानून अपना काम कर रहा है। अगर कोई एक्शन नहीं लिया जाता तो बीजेपी सवाल करती कि क्यों कोई भी एक्शन नहीं लिया गया और हम पर अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करने का आरोप लगाया जाता। अब जब एक्शन लिया गया है तो भी हमसे सवाल किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान नहीं करती है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने यह भी साबित किया है। उन्होंने कहा कि संध्या थियेटर में हुई घटना राज्य और लोकल प्रशासन द्वारा किए गए खराब इंतजाम की वजह से हुई। अब जिम्मेदारी से बचने के लिए वो ये पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं।
इससे पहले गोरखपुर से बीजेपी के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। वो मेरे अच्छे मित्र और को-एक्टर हैं। नेशनल अवार्ड विनिंग एक्टर के साथ इस तरह का व्यवहार… यह सभी एक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ब्लैक डे है। कांग्रेस सरकार को जवाब देना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मामला पर्सनल मालूम पड़ता है और इसकी जांच होनी चाहिए। सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
यहां जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Net Worth)
भारत और पाकिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमत हुए हैं। दोनों टीमें एक-दूसरे के देश की यात्रा नहीं करेंगी और दुबई में खेलेंगी। यह मॉडल सभी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए लागू होगा, जिसका अर्थ है कि पाकिस्तान 2025 महिला वनडे विश्व कप और 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News