बारां| कोतवाली थाना पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्टल ओर दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस भजनलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को गश्त व चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान शहर के मांगरोल रोड बाईपास स्थित पीपल्दा मार्ग पर सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ नजर आया। जिससे पुलिस टीम ने पूछताछ की तो युवक संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी नयापुरा बारां निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र मोहम्मद याकूब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहनता से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भजनलाल, एएसआई नदीम अहमद, जुगल सिंह, राकेश, मदनलाल आदि शामिल रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.