अवैध देसी कट्टे के साथ व्यक्ति को पकड़ा: आंगई पुलिस ने तलाशी में देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बराम… – Dainik Bhaskar

अंगाई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विकास सिंह संगवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे वंचित अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
थाना अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पार्वती बांध जाने वाले रोड पर कॉलोनी के पास व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी कृपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News