अश्लील इशारे करता, अकेले रोकता और मिलने का दबाव बनाता था टीचर, छात्रा ने कर ली सुसाइड – Aaj Tak

Feedback
राजस्थान के जोधपुर में टीचर से परेशान 15 साल की एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार आरोप है कि टीचर नाबालिग से स्कूल के बाहर मिलने के लिए दबाव बना रहा था. स्कूल की छुट्टी हो जाने पर अकेले रोकता था. इसी बात से तंग आकर नाबालिग ने सल्फास की गोलियां खा ली. अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया. घटना जोधपुर कमिश्नरेट की है जहां मामले की जांच राजीव गांधी नगर पुलिस थाना कर रही है.
बेटी को छेड़ता था, मना करने पर धमकी देता 
मृतक नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी. प्राइवेट स्कूल का टीचर उनकी बेटी को अश्लील इशारे करता था. टीचर बेटी पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था और धमका भी रहा था. जब भी वह मना करती टीचर जिद्द पर अड़ जाता था. बेटी के बार-बार मना करने पर भी टीचर नहीं मानता था. वह उसे बार बार धमकी देता था. जब भी स्कूल की छुट्टी होती टीचर बेटी को रोक लेता और सारे छात्रों के चले जाने का इंतजार करता था. जब सारे छात्र घर के लिए निकल जाते थे तो टीचर बेटी को छेड़ता था. बेटी ने कई बार टीचर से आग्रह किया कि उसके साथ ऐसा न किया जाए और घर जाने दिया जाए. लेकिन टीचर नहीं मानता था. टीचर की रोज-रोज की इस हरकत से बेटी तंग आ गई थी और उसने अपनी जान दे दी.   
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं माना टीचर
परिजनों का आरोप है कि इस बात को लेकर स्कूल संचालक से टीचर की शिकायत भी की थी. बावजूद इसके आरोपी टीचर नहीं माना. टीचर से परेशान उनकी बेटी ने 5 दिसंबर को सल्फास की गोलियां खा ली. तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया, जिसके बाद आरोपी टीचर और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.
इस मामले के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है. लोग स्कूल और टीचर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं. इलाके के परिजन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News