Feedback
असम भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लगा दी गई है. राज्य की राजनीति में अपनी रणनीतिक कुशलता और विकासवादी छवि के लिए जाने जाने वाले सरमा लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे. वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 4 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने राज्य की 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी.
इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और एनडीए (NDA) के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. हिमंता बिस्वा सरमा की यह ताजपोशी के साथ ही असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. उत्तर-पूर्व में पार्टी की पैठ को और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है. पिछले कार्यकाल में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभालने वाले सरमा के पास अब पूरे राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी होगी.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू