अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग: मुंगेर में पैडल घुमाएंगी नालंदा की 40 बेटियां, राज्य से … – Dainik Bhaskar

मुंगेर में आयोजित होने वाली ‘अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग’ में नालंदा की 40 बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगी। बिहार स्टेट साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 और 27 सितंबर को होने वाली इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्र
नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार और संयुक्त सचिव रिंकू कुमारी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में जिले से 40 उत्कृष्ट बालिकाओं का चयन किया गया है। टीम 25 सितंबर को मुंगेर के लिए रवाना होगी, जहां शाम 6 बजे खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग तय की गई है।
आयोजकों की ओर से 25 से 27 सितंबर तक खिलाड़ियों के रहने और भोजन की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद 27 सितंबर की दोपहर टीम की वापसी होगी।
सक्षम योजना से मिल चुका है 3 लाख का प्रोत्साहन
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि नालंदा की बेटियों ने पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। एसोसिएशन के प्रयासों से ही प्रतिभावान बालिकाओं को बिहार सरकार की ‘सक्षम योजना’ के तहत 3-3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिलाई गई है।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में साइक्लिंग के प्रति बच्चों का रुझान तेजी से बढ़ा है। वहीं कोच कुंदन कुमार पांडेय ने भरोसा जताया कि जिले की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम आगे भी जारी रहेगा।
इनर व्हील क्लब ने दीं टी-शर्ट्स
प्रतियोगिता में शामिल हो रहीं सभी खिलाड़ियों को इनर व्हील क्लब नालंदा की ओर से टी-शर्ट उपलब्ध कराई गई हैं। क्लब की चेयरपर्सन डॉ. रूबी रानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदक जीतकर लौटने वाली बेटियों को विशेष रूप से सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला खेल प्रेमियों व एसोसिएशन ने चयनित साइकिलिस्टों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News