'आंखों की 85% रोशनी गई, सेहत बिगड़ी…' इमरान खान के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप – AajTak

Feedback
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत और जेल में उनकी स्थिति को लेकर उनके बेटों ने चिंता जाहिर की है. इमरान खान के बेटे कासिम खान और सुलेमान खान ने यह चिंताएं जाहिर की है. 
कासिम ने दावा किया है कि 73 वर्षीय इमरान खान को लंबे समय से अकेले रखा जा रहा है. उनका कहना है कि उनके पिता को दिन के लगभग 23 घंटों तक एक छोटी, बिना खिड़की वाली कोठरी में रखा जाता है. 
कासिम के मुताबिक, इमरान खान की एक आंख की लगभग 85 फीसदी रोशनी चली गई है. इमरान खान के बेटों का दावा है कि तीन सालों से कैद में रहने के कारण उनके पिता की सेहत बहुत ज्यादा बिगड़ गई है. उन्होंने आशंका जताई है कि अगर उन्हें समय पर सही इलाज नहीं दिया गया तो वे अपनी सजा पूरी होने तक जीवित नहीं रह पाएंगे. कासिम का कहना है कि उनके पिता एक सिद्धांतवादी व्यक्ति हैं, लेकिन अब उनका शरीर उनका साथ छोड़ रहा है. 
वहीं, इमरान खान के अंतरराष्ट्रीय वकील जेरेड गेन्सर ने जेल की स्थितियों को स्लो पॉइजन मर्डर बताया है. इमरान खान के दूसरे बेटे सुलेमान का कहना है कि पिछले छह महीनों से परिवार उनसे संपर्क ही नहीं कर पाया है. उनका कहना है कि उनके वीजा आवेदन भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं. उनका कहना है कि पिछले 10 महीने से उनकी अपने पिता से मुलाकात नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: इमरान खान के इलाज को लेकर सरकार और PTI आमने-सामने, मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
सुलेमान ने पाकिस्तानी सेना के बढ़ते दखल का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता की हिरासत और उनके साथ किए जा रहे खराब व्यवहार में पूरा सिस्टम शामिल है. उन्होंने इन स्थितियों को मानवाधिकार का उल्लंघन बताया है. 
सुलेमान ने दावा कि अमेरिकी कांग्रेस और यूके हाउस ऑफ लीडर्स के सदस्यों सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने भी इमरान की सेहत के मामले में चिंता जताई है. सुलेमान का आरोप है कि इस मामले में सेना का दखल ज्यादा बढ़ रहा है. 
इमरान खान के अंतरराष्ट्रीय वकील जेरेड गेन्सर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर एक तानाशाही शासन चलाने का आरोप लगाया है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News