आंध्र प्रदेश : ट्रांसजेंडर से शादी करना चाहता था बेटा, जिद पर अड़ा तो तंग आकर माता-पिता ने कर ली आत्महत्या – Jansatta

तिरुपति में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे के एक ट्रांसजेंडर से शादी करने की जिद पर अड़ने के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना नंद्याल जिला मुख्यालय स्थित एसबीआई कॉलोनी की है। नंद्याल पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुब्बा रायुडू और सरस्वती के रूप में हुई है। उनका इकलौता बेटा सुनील, जो बीटेक करने के बाद ऑटोरिक्शा चालक बन गया था, करीब तीन साल पहले स्मिता नामक एक ट्रांसजेंडर से प्यार कर बैठा।
पुलिस के अनुसार दंपति को जब अपने बेटे के ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे पहले भी कई बार चेतावनी दी और रिश्ता तोड़ लेने को कहा। हाल ही में उन्होंने उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें – जमानत मिलने के 5 साल बाद भी घर नहीं जा पाया कैदी, पुलिस भी हो रही परेशान, जानें क्या है पूरा मामला
हालांकि, जब सुनील ने उनके प्रपोजल को एकदम से ठुकरा दिया और बताया कि वो स्मिता (टीजी) से प्यार करता है और वह उससे ही शादी करेगा, तो माता-पिता उसे काउंसलिंग के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन भी ले गए।
पुलिस के सामने भी एक बार फिर सुनील ने अपने इरादे साफ कर दिए कि वो ट्रांसजेंडर स्मिता के साथ ही रहेगा। ऐसे में पुलिस स्टेशन में अपमानित महसूस करने वाले दंपति ने अपनी जान लेने का फैसला किया और लगभग दो दिन पहले नांदयाल के बाहरी इलाके में कीटनाशक खा ली।
यह भी पढ़ें – पंजाब में 18 महीने में 11 हत्याएं करने वाले शख्स की कहानी, इस कारण बन गया सीरियल किलर, लाश से मांगता था माफी
हालांकि, उन्हें तुरंत नांदयाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सुब्बा रायडू और सरस्वती ने बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में स्थानीय पुलिस ने कहा कि कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि स्मिता के करीबी ट्रांसजेंडरों का एक ग्रुप उनके बेटे सुनील द्वारा लिए गए कर्ज के बहाने सुब्बा रायडू और सरस्वती को परेशान कर रहा था और दंपति ने ट्रांसजेंडरों के समूह द्वारा कथित रूप से किए गए उत्पीड़न और अपमान के कारण अपनी जान दे दी है।
संभल में रानी की बावड़ी की खुदाई जारी है। भारतीय पुरातत्व विभाग ने फिरोजपुर किले का सर्वेक्षण किया, जो 500 साल से अधिक पुराना है। किले की स्थिति जर्जर है और अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई गई है। किले के पास तोता-मैना की कब्र भी है, जिसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News