आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग होगी – Hindustan

जयनगर । अयोध्या से जयनगर होते हुए नेपाल के जनकपुरधाम तक रेल परिचालन शुरू करने की तैयारी भारत और नेपाल दोनों देशों के स्तर पर की जा रही है। एजीएम ने बताया कि सीमा पर कस्टम जांच की समुचित व्यवस्था रहेगी। जयनगर में आने और जाने वाली ट्रेनों की कस्टम जांच कस्टम विभाग की ओर से की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ओर आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी। रेल परिचालन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
रामायण सर्किट को मिलेगी नई मजबूती: अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच रेल परिचालन को भारत-नेपाल के धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। रामनगरी अयोध्या और सीतानगरी जनकपुरधाम के रेल मार्ग से जुड़ने पर रामायण सर्किट को नई मजबूती मिलेगी। इससे दोनों देशों के श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों और व्यापारियों को भी लाभ होगा।
रेल परिचालन शुरू होने से भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान हाजीपुर के पीसीएससी अमरेश कुमार, पीसीओएम इंदु रानी दुबे, डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार, सीनियर डीओएम विजय प्रकाश, सीनियर डीसीएम अमितेश कुमार, सीनियर डीएसटी पंकज कुमार, डीएमई दुर्गेश कुमार, आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार, इंस्पेक्टर पोखराज मीणा, जीआरपी डीएसपी आदिल, एसडीएम दीपक कुमार, डीएसपी सदानंद कुमार, कस्टम सहायक आयुक्त लाल देव, अधीक्षक कुमार भवेश, इरकॉन के जीएम दीपक कुमार सहित रेलवे, प्रशासन और सुरक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News