इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर सिंपल एनर्जी (Simple Energy) के दामन में नई कामयाबी जुड़ गई है। दरअसल, कंपनी अपने सिंपल वन (Simple One) परफॉर्मेंस EV स्कूटर के साथ फरवरी 2026 से हर महीने टॉप 10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (2W) OEM लिस्ट में शामिल रही है। उसने इस साल के पहले 8 महीनों में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। वाहन के अनुसार, जनवरी और अगस्त 2026 के बीच बेंगलुरु स्थित EV स्टार्टअप ने 10,429 यूनिट्स की डिलीवरी दर्ज की, जो पिछले साल की इसी अवधि में 3,436 यूनिट्स की तुलना में 203% ज्यादा है। यह तेजी उस वक्त आई जब सिंपल ने अपना अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर वेव (Wave) ई-स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए है। इसने फैमिली स्कूटर सेगमेंट में एंट्री की है।
वेव के साथ, सिंपल एर्जी फैमिली ई-स्कूटर सेगमेंट में धूम मचाने की उम्मीद कर रही है, जिस पर पिछले कुछ सालों से TVS आईक्यूब, बजाज चेतक और हीरो विडा का दबदबा रहा है। इस लिस्ट में एथर रिज्टा और नया कोनार्क भी शामिल हैं। हाई परफॉर्मेंस वाले वन (One) की तुलना में वेव (Wave) अपने एंट्री-लेवल S 2.2 वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए है। ये डेली की प्रैक्टिकैलिटी, राइड कम्फर्ट और अलग-अलग तरह के राइडर्स के लिए इस्तेमाल में आसानी पर फोकस करके ज्यादा बड़े कस्टमर बेस को टारगेट करती है।
इस स्कूटर के चार वैरिएंट में आता है, जो बैटरी कैपेसिटी के आधार पर अलग-अलग हैं। बेस वेव S दो बैटरी कैपेसिटी में उपलब्ध है, जिसमें 2.2kWh (110km IDC रेंज) और 2.7kWh (132km IDC रेंज) शामिल है। बीच वाले वैरिएंट, वेव में 3.7kWh की बैटरी और 171km की IDC रेंज है, जबकि टॉप Wave + वेरिएंट में 5kWh की बैटरी और 243km की IDC रेंज है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। सिंपल ने घोषणा की है कि डिलीवरी 25 सितंबर से शुरू होगी।
वेव के लॉन्च और मार्केट की उम्मीद के मुताबिक मांग को देखते हुए, कंपनी का कहना है कि वह अपनी मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है। अभी इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी हर महीने 3,000 यूनिट है और भारत के 63 शहरों में इसके 75 से ज़्यादा आउटलेट हैं, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, नागपुर, भोपाल, आगरा, गोवा, विजयवाड़ा, हैदराबाद, कोच्चि और चेन्नई शामिल हैं।
सिंपल के लिए, जिसकी सबसे ज्यादा मासिक रिटेल बिक्री मार्च 2026 में 1,780 यूनिट के साथ रही। नया वेव (Wave) मॉडल उसे e2W सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कैटेगरी फैमिली स्कूटर को टारगेट करने का मौका देता है। सिंपल 2025 की बिक्री में 13वें स्थान पर थी और फरवरी 2026 में पहली बार टॉप-10 में शामिल हुई। तब से यह लगातार 9वें स्थान पर बनी हुई है। 2023 में बिक्री शुरू होने के बाद से ब्रांड ने कुल मिलाकर 18,556 यूनिट बेची हैं।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play