आईफोन नहीं मां बाप से कुछ और चाहता था कुनाल, पुणे पहाड़ी कांड में बड़ा खुलासा – Hindustan

पुणे में चांदगुड़े परिवार लोगों के देखते-देखते ही पहाड़ी से गिरकर खत्म हो गया। 19 साल के कुनाल को लेकर कहा गया कि यह सारा विवाद एक आईफोन और उसकी ईएमआई को लेकर था। हालांकि अब इस पूरे मामले की परत-दर-परत खुल रही हैं। ऐसे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कुनाल के पिता मुरलीधर और मां संगीता के बीच कई सालों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। संपत्ति से लेकर विवाहेतर संबंधों तक के विवादों के चलते दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए थे। कुनाल बस यही चाहता था कि दोनों समान्य तरीक से साथ में रहें और पारिवारिक कलह खत्म हो।

कुनाल के एक भाई की मौत लगभग आठ साल पहले हो गई थी। इसके बाद से परिवार में काफी टेंशन रहने लगी। कुनाल एक मेधावी छात्र था और कक्षा 10 में उसे 82 फीसदी मार्क्स मिले थे। वह एमबीबीएस करना चाहता था। हालांकि परिवार के हालात कुछ इस तरह बदले कि वह परेशान रहने लगा और एक दिन आईफोन को लेकर हुए विवाद के बाद वह खुदकुशी करने पहाड़ी पर पहुंच गया। उसके पिता और मां ने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।

पुलिस और फायरब्रिगेट ने खाई में जाल बिछाया लेकिन कुनाल जगह बदलने लगा। इसके बाद कुनाल के पिता ने सोचा कि एक झटके से उसे पकड़कर खींच लें। हालांकि एक छोटी सी गलती की वजह से दोनों गहरी खाई में जा गिरे। इसके बाद मां संगीता ने भी खाई में छलांग लगा दी और तीनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

मुरलीधर की बहन ने बताा कि संगीता और मुरलीधर ने 22 साल पहले लव मैरिज की थी। मुरलीधर के मां-बाप इस शादी के खिलाफ थे। वे दोनों शादी में भी नहीं आए ते। शादी के बाद दोनों परिवारों में तनाव बना रहता था। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि उनके बीच कभी झगड़े की भनक नहीं लगी। वहीं उनके घर के केयरटेकर ने कहा कि परिवार चार महीने पहले किराए के मकान में शिफ्ट हुआ था।

मुरलीधर के साथियों का कहना है कि वह बेहद अनुशासित और नरमी से पेश आने वाला शख्स था। वह 10 साल से ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। अब इस परिवार में उनका कुत्ता शेरू बचा है। उसे एक वेलफेयर ग्रुप लेकर गया है।

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News