SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार 6 अक्टूबर को दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला था। वहींं इस विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली के आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठ गए थे। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, ये शिकायत आकाशवाणी की ओर से की गई है।
बता दें कि, 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाए थे। इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। दोनों परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए थे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय, निर्वाचन सदन तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। हालांकि, इस मार्च के लिए पुलिस से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही अनुमति दी गई थी। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय के पास रोक दिया, तो कई विपक्षी नेताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बाद में दूसरे विपक्षी नेताओं के साथ आकाशवाणी भवन के परिसर में पहुंच गए। वहां उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे नेताओं से परिसर खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने वहां से जाने से इनकार कर दिया। नेताओं का कहना था कि जब तक सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूरे दिन चले प्रदर्शन के दौरान 10 सांसदों समेत करीब 260 लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं और प्रदर्शनकारियों को किंग्सवे कैंप स्थित नई पुलिस लाइन्स ले जाया गया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
आकाशवाणी भवन परिसर में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने और वहां विरोध प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, एफआईआर में कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।
आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play