आखिर क्या है सरकार का E100 महा-प्लान? महंगे पेट्रोल के मुकाबले कितनी कम कीमत पर मिल सकता है ईथेनॉल – Jagran

केंद्र सरकार की ओर से हाल में ही E100 ईंधन के उपयोग को मंजूरी दे दी गई है। इस ईंधन को भारत में कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। सामान्‍य पेट्रोल के मुकाब …और पढ़ें
केंद्र सरकार ने E100 इथेनॉल ईंधन को दी मंजूरी
अगले एक-दो महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है
संभावित कीमत 70-75 रुपये प्रति लीटर हो सकती है
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में महंगे पेट्रोल के मुकाबले कम कीमत वाले ईथेनॉल को ऑफर किया जा रहा है। हाल में ही सरकार ने E100 ईंधन के उपयोग को मंजूरी दे दी है। मंंजूरी मिलने के बाद इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। इसकी कीमत क्‍या हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
केंद्र सरकार की ओर से देशभर में वाहनों के लिए ई100 ईंधन को मंजूरी दे दी गई है। हाल में ही केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री ने राजग सरकार के 12 साल के कार्यकाल के पूरे होने के मौके पर कहा कि कल रात आठ बजे मैंने 100 फीसदी ईथेनॉल के उपयोग को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाली फाइल पर हस्‍ताक्षर किए हैं।
केंद्रीय मंत्री की ओर से ई100 ईंधन के उपयोग के लिए मंजूरी देने की जानकारी भले ही दी गई है। लेकिन अभी 100 फीसदी ईथेनॉल वाले पेट्रोल को लॉन्‍च नहीं किया गया है। लेकिन अब उम्‍मीद की जा रही है कि अगले एक से दो महीने में इस ईंधन को भी भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है।
भारत में अभी तक ई100 ईंधन को लॉन्‍च नहीं किया गया है। लेकिन इसकी जगह ई85 को कुछ समय पहले ही औपचारिक तौर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लॉन्‍च किया है। लॉन्‍च के समय ई85 की कीमत सामान्‍य पेट्रोल के मुकाबले करीब 20 रुपये कम है और अभी इसकी कीमत 82 रुपये प्रति लीटर के आस पास है।
जब भारत में ई100 ईंधन को लॉन्‍च किया जाएगा तो इसकी कीमत ई85 से भी कम होगी। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि ई100 की संभावित कीमत 70 से 75 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है। लेकिन इसकी कीमत की सही जानकारी लॉन्‍च के समय ही मिल पाएगी।
यह भी पढें- पेट्रोल पंप पर मिल सकते हैं इथेनॉल के कई वेरिएंट्स, E20 और E85 के अलावा ये धांसू विकल्प उड़ा देंगे महंगे पेट्रोल का होश!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News