आगरा में जीरिएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया की पहली नेशनल कॉन्फ्रेंस 12 से 14 दिसंबर तक होगी। कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश से लगभग 400 डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कॉन्फ्रेंस की थीम एडिंग इयर्स टू लाइफ है। आज होटल पीएल पैलेस में हुई प्रेस वार्ता में
दी जाएगी ट्रेनिंग भी जीरिएट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि तीन दिनों में डॉक्टर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। बुजुर्गों को दवा देने का तरीका अलग है, संभालने का तरीका अलग है। 13 दिसंबर को 100 डॉक्टरों को ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। नर्सेज, पैरामेडिकल, फिजियोथेरेपिस्ट कैसे बुजुर्गों को संभाले, इस पर भी चर्चा होगी। साइंटिफिक प्रोग्राम चलेंगे। 80 प्रवक्ता आ रहे हैं, जो लेक्चर देंगे। इंसुलिन देने की प्रक्रिया बुजुर्गों में अलग होती है, इस पर चर्चा होगी। कन्वोकेशन में 8 फेलोशिप दी जाएंगी। तीन दिन में 65 लेक्चर्स होंगे। 40 रिसर्च पेपर भी प्रस्तुत होंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.