आगरा में पक्षी प्रेम का एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां आवास विकास कान्हा रेजिडेंस के रहने वाले अधिवक्ता सुनील कुमार अपने पालतू मादा तोते ‘माऊ’ के लापता होने के बाद उसकी तलाश में लगातार जुटे हैं. साथ ही घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति माऊ को सुरक्षित खोजकर वापस लाएगा या उसके बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.
उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पास उन्हें एक घायल तोते का बच्चा मिला था, जो उड़ने में असमर्थ था. उन्होंने उसका इलाज कराया और उसे अडॉप्ट कर लिया. इसके बाद माऊ परिवार का सदस्य बन गया. वह कभी पिंजरे में नहीं रहा और परिवार जहां भी जाता था, माऊ भी उनके साथ रहता था. मंदिर जाने से लेकर घर के हर काम तक वह परिवार के साथ ही रहता था. अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया है कि उन्होंने मार्च के महीने एक रेस्टोरेंट में माऊ का जन्मदिन भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया था.
‘गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
13 जुलाई से माऊ के लापता होने के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है. अधिवक्ता सुनील कुमार का कहना है कि माऊ के घर से जाने के बाद घर में खाना-पीना तक बंद हो गया है. परिवार के सभी सदस्य उसकी सुरक्षित वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. उसकी तलाश के लिए पक्षियों को आवाज से आकर्षित करने वाली एक टीम भी लगाई गई है. परिवार का कहना है कि माऊ को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द अपने घर लौट आएगा.
माऊ के सबसे ज्यादा करीब परिवार की बेटी श्रृष्टि थी. श्रृष्टि ने बताया कि माऊ उसके साथ ही खाता, पीता और सोती थी. जब उसे भूख लगती थी तो उससे पूछा जाता था कि खाने में क्या चाहिए और वह अपनी पसंद भी बता देती थी. सृष्टि के अनुसार, माऊ को पंपकिन सीड्स सबसे ज्यादा पसंद थे. परिवार का कहना है कि माऊ उनके लिए सिर्फ एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि घर का सदस्य है और उसके बिना पूरा परिवार खुद को अधूरा महसूस कर रहा है.
माऊ की तलाश के लिए परिवार ने शहर में जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग लगवाए हैं. बोदला चौराहे सहित कई स्थानों पर लोगों से मदद की अपील की जा रही है. माऊ की पहचान उसकी नीचे वाली चोंच और पंखों पर बने काले धब्बों से की जा सकती है. परिवार ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति माऊ को सुरक्षित खोजकर वापस लाएगा या उसके बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.
‘इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा’, अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
पुष्पेन्द्र चौहान आगरा की सिटी स्तर की खबरें करते हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.