आगरा में GST चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, 12000 KG स्क्रैप मामले में फर्म मालिक समेत चार पर कार्रवाईा – case filed for gst evasion and fraud truck loaded with 12125 kg of scrap intercepted agra crime news in hindi – Jagran

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) ने आगरा में 12 हजार 125 किलो स्क्रैप से लदे ट्रक में जीएसटी चोरी और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया है।
Agra News: सांकेतिक तस्वीर।
आगरा में 12,125 किलो स्क्रैप में जीएसटी चोरी का मामला।
एसजीएसटी ने आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
फर्म मालिक, चालक सहित चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) ने करापवंचन और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग ने 12 हजार 125 किलो स्क्रैप से लदे ट्रक को चेकिंग में पकड़ा था। सहायक आयुक्त राज्य कर चन्द्र भानु सरोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला पांच अगस्त का है। राज्य कर विभाग की टीम ने आवास विकास कॉलोनी, सिकन्दरा के सेक्टर-चार स्थित शनि मंदिर के पास आगरा में चेकिंग के दौरान पंजाब नम्बर के एक ट्रक को रोका था। वाहन चालक पटियाला के गोल्डी ने जांच में मैसर्स अग्रवाल स्क्रैप कंपनी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश का डिलीवरी नोट प्रस्तुत किया।
इसके अनुसार 12 हजार 125 किलो पुराना स्क्रैप शिवपुरी से आगरा लाया जा रहा था। इसकी कीमत चार लाख 125 रुपये दिखाई गई थी। चालक गोल्डी के बयान से यह पता चला कि माल शिवपुरी से नहीं, बल्कि आगरा के बोदला क्षेत्र से ही लोड किया गया था।
स्क्रैप को पंजाब के गोविंदगढ़ ले जाया जा रहा था। विभाग ने जब ई-वे बिल से जीपीएस टोल लोकेशन की जांच की, तो वाहन का शिवपुरी से आगरा तक कोई मूवमेंट नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- VIP कार नंबर 0001 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिरोजाबाद में 4.10 लाख में हुआ नीलाम
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में नीब करौरी बाबा धाम बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि पर भव्य कॉरिडोर 
धोखाधड़ी सामने आने के बाद रविभाग ने 22 अगस्त को 4.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन एक सितंबर तक अर्थदंड का भुगतान नहीं किय गया। विभाग ने इसे सोची-समझी टैक्स चोरी और राजस्व क्षति का प्रयास माना। विभाग की तहरीर पर रकाबगंज थाना में शुक्रवार को अग्रवाल स्क्रैप कम्पनी के स्वामी घटिया आजम खां के सिद्धार्थ अग्रवाल, वाहन चालक पटियाला के गोल्डी, वाहन मालिक पटियाला के प्रभनूर सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News