आगरा से PDA आंदोलन का आगाज, अखिलेश बोले- BJP का हमेशा के लिए सफाया करेगा दलित समाज – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित सम्मेलन के जरिए BJP पर सीधा हमला बोला. उन्होंने आगरा से PDA आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया. अखिलेश ने कहा कि सम्मेलन में जिस तरह का जनसमर्थन मिला है, वह ऐतिहासिक है. उन्होंने दावा किया कि दलित समाज अब BJP का हमेशा के लिए सफाया करने जा रहा है. 
इस दौरान अखिलेश ने ‘अंगद का पैर’ वाले बयान को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि आगरा के सम्मेलन के बाद BJP की जमीन खिसक जाएगी. जब जमीन ही नहीं होगी तो पैर कहां रखेंगे.
‘अंगद का पैर बताने वालों की जमीन खिसक जाएगी’
अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग BJP को अंगद का पैर बता रहे थे. लेकिन आगरा के इस दलित सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी. उन्होंने कहा कि जब जमीन ही नहीं होगी तो पैर कहां रखोगे. अखिलेश ने सम्मेलन में जुटी भीड़ को PDA आंदोलन का बड़ा समर्थन बताया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि पूरे देश का दलित सम्मेलन है.
“जो लोग कह रहे थे कि अंगद का पैर है, आगरा के इस दलित सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी। जब जमीन ही नहीं होगी तो पैर कहां रखोगे।” •⁠ ⁠माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, आगरा https://t.co/VhwkmktLxK
अखिलेश ने PDA की परिभाषा को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि BJP के लोग अक्सर PDA की परिभाषा बदलने की कोशिश करते हैं. लेकिन अब PDA के D का मतलब ‘दमदार दलित’ हो गया है. उन्होंने कहा कि जहां दर्द और उत्पीड़न होगा, वहां PDA मौजूद रहेगा.
दरअसल, ‘अंगद का पैर’ वाला बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था. 30 अक्टूबर को लखनऊ में BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की स्थिति की तुलना रामायण के पात्र अंगद के पैर से की थी. 
अमित शाह ने कहा था कि यूपी में BJP अंगद का पैर है, जिसे कोई हिला नहीं सकता. उन्होंने दावा किया था कि पार्टी फिर से सरकार बनाएगी. इसके बाद अखिलेश यादव ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में भी इस बयान पर पलटवार किया था. अब आगरा के दलित सम्मेलन में उन्होंने एक बार फिर अमित शाह के बयान पर तंज कसा.
“कभी कभी भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे PDA की परिभाषा बदलते हैं, लेकिन जो जन समर्थन मैं देख रहा हूं मैं कह सकता हूं PDA के D का मतलब अब दमदार दलित हो गया है।” •⁠ ⁠माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, आगरा https://t.co/0bLKpn0POy
‘200 अंबेडकर प्रतिमाएं तोड़ी गईं’
अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर दलित समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भेदभाव की सरकार चली है. उनके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हुआ है. उन्होंने दावा किया कि अब तक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की करीब 200 मूर्तियां तोड़ी जा चुकी हैं.
अखिलेश ने कहा कि ये लोग सिर्फ मूर्तियां नहीं तोड़ते, बल्कि बाबा साहेब के हाथ में मौजूद संविधान की किताब पर भी हमला करते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान है तो सम्मान है, हक है. देश संविधान से चलेगा, मनु विधान से नहीं.
“देश मन विधान से नहीं संविधान से चलेगा।” •⁠ ⁠माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, आगरा https://t.co/vssIymZGTN
सपा प्रमुख ने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं. उनका दावा है कि सरकार में बैठे लोग ही पेपर लीक कराते हैं, ताकि PDA समाज के बच्चे आगे न बढ़ सकें.
अखिलेश ने कहा कि सरकार ने 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए. इन स्कूलों में PDA समाज के बच्चे पढ़ते थे. उन्होंने सरकारी नौकरियों में कमी का मुद्दा भी उठाया. कहा कि सरकारी नौकरियां खत्म होंगी तो आरक्षण भी खत्म हो जाएगा.
“सबसे ज्यादा पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द अगर कहीं हुई हैं तो उत्तर प्रदेश में हुई हैं, 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं।” •⁠ ⁠माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, आगरा https://t.co/u0F2DGMiFS
‘इस बार लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कानून का राज और सामाजिक न्याय स्थापित किया जाएगा. उन्होंने पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा सुधारने का भरोसा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निजी अस्पतालों में भेज दिया जाता है.
“इस बार लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतने वाला है।” •⁠ ⁠माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, आगरा https://t.co/OWOQnRL7SC
अखिलेश ने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और कुलपतियों के पद खाली हैं. उन्होंने शिक्षकों के मुद्दे पर भी न्याय दिलाने का भरोसा दिया. अंत में उन्होंने कहा, “जो लोग डराते हैं, धमकाते हैं, इस बार लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा.”
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News