कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 29-30 may 2025 – UP, Bihar, Mumbai, Delhi-NCR): गुरुवार को पूरे दिन दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी ने परेशान किया। लोगों को खासी चुभन भरी गर्मी महसूस हुई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। हालांकि, लोगों को शाम के वक्त गर्मी से कुछ राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी के बाद जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मुंबई में मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है, जिससे शहर में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के लिए ‘हेजार्ड वॉर्निंग’ जारी की है, और अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।
उत्तर भारत में, विशेषकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से संबंधित चेतावनियों का पालन करें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
30 मई से 1 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
30 और 31 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 30 मई को गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा जारी रहेगी तथा उसके बाद इसमें कमी आएगी।
31 मई तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान।
आईएमडी ने 30 मई से 1 जून के दौरान केरल, माहे, कर्नाटक में आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।
मानसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो कि इसकी सामान्य तिथि 1 जून से एक सप्ताह पहले था। इसकी घोषणा मुंबई में भी 26 मई को की गई, जो कि सामान्य आगमन तिथि 11 जून से काफी पहले थी।
पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में आंधी-तूफान की नई लहर आने के कारण गुरुवार को दिल्ली और नोएडा में हल्की बारिश और तेज़ हवाएँ चलीं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले राष्ट्रीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
कानपुर में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही माहौल में नमी के कारण उमस बनी रहेगी। व
दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज बारिश हुई है। कुछ जगहों पर जलभराव भी हुआ है। इससे लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।
आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
भारी मानसून की बारिश से केरल में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। आईएमडी ने राज्य के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
कर्नाटक के कलबुर्गी में लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां पर शाम के वक्त भारी बारिश और ओले पड़े हैं।
देशभर में वैसे तो नौतपा लग चुका है लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जैसे मानो मानसून की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी में घने बादल छाने लगे हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हथीन, नूंह, पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, कनीना, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं चलेंगी।
हरियाणा के लोगों को गर्मी से जल्दी राहत मिलने वाली है। आज हरियाणा तेज बारिश और आंधी के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने गुरुवार, 29 मई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली के लोगों को हल्की बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। शुक्रवार, 30 मई को विभाग ने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के संकेत देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। पूर्वानुमान में हल्की से मध्यम बारिश और 70 किमी/घंटा की गति से तेज़ हवाएँ चलने की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अगले दो दिनों तक विशेष रूप से बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार से अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और राज्य में कई जगह बारिश हो सकती है। गुरुवार को IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को शाम के वक्त गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
मुंबई में अगले 24 घंटे में बारिश होने के आसार हैं। बारिश की वजह से देश की आर्थिक राजधानी में लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है।
बक्सर में आसपास के जिला क्षेत्रों की हुई वर्षा से जैसे उफनती भाप पर तीखी ताप सता रही है। पूरब की हवा के बहाव में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस के साथ जहां इस साल के शिखर अंक पर दर्ज किया गया है।
दिल्ली एनसीआर में कल आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और गरज के साथ तेज़ हवाएँ चलेंगी (50-60 किमी प्रति घंटे की गति) जो गरज के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार से अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और पूरे राज्य में व्यापक गरज और बूंदाबांदी होने की संभावना है।आज राज्य के पूर्वी और तराई क्षेत्रों के 60 जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, जिसमें तेज हवाएं, गरज, बिजली और बूंदाबांदी का अनुमान है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से 01 जून के दौरान केरल और माहे, कर्नाटक में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज़ हवाओं के साथ व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।