बिहार और महाराष्ट्र में लंबे ब्रेक के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मॉनसून महाराष्ट्र के सोलापुर और बिहार के मुजफ्फरपुर तक पहुंचा है। 14 दिनों तक सोलापुर में ब्रेक के बाद मॉनसून मुंबई में प्रवेश कर गया है। वहीं अब झारखंड, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मॉनसून के आगे बढ़ने की स्थितियां बन गई हैं और 23 जून को इसका असर दिखाई देगा। वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कम से कम 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 28 जून के दौरान बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रेदश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ अंडमान निकोबार में भी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 24 जून के बीच पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, मुर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर स्थितियां अनुकूल रहीं तो 25 जून तक मॉनसून उत्तर प्रदेश पहुंच सकता है।
बिहार में राजधानी पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में बिहार के ज्यादातर जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में 22 जून को 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 22 से 28 जून के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की वजह से भूस्खलन भी हो सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ सकता है। फिलहाल यह सोलापुर में रुका हुआ था। अब मॉनसून की एंट्री मुंबई में भी हो गई है। रविवार को मुंबई में राहत की बारिश हुई है। एक या दो दिन में मॉनसून आगे बढ़ेगा। मुंबई में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल के गंगीय उप हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अलीपुरद्वार और जलपाइगुड़ी में भी भारी बारिश हो सकती है। यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर , बांकुड़ा में भी बारिश का अलर्ट है।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play