आज का मौसम, 29 मई: बिहार-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम – Hindustan Hindi News

भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे देश के उत्तरी, पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में अचानक मौसम बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ( 29 मई )15 राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और असम शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने, ओले पड़ने और मूसलाधार बारिश का खतरा है। इससे पेड़ उखड़ने, बिजली आपूर्ति ठप होने, छतें उड़ने, सड़क यातायात बाधित होने और खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण यह बदलाव आया है। पिछले 4-5 दिनों में कई राज्यों में तापमान 42-46 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। अब इस बारिश से गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन जलभराव, बाढ़ और फसल नुकसान का नया खतरा पैदा हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और रोहतक में आज दोपहर बाद से रात तक बारिश और तेज आंधी का सिलसिला जारी रह सकता है। हवा की गति 50-60 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग सभी मंडलों में भारी बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। बताया गया है कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कानपुर नगर-देहात, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, बहराइच, ललितपुर, प्रयागराज, वाराणसी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 किमी/घंटा तक हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आजा बिहार के 30 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD ने पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, गया, समस्तीपुर, छपरा, बेगूसराय समेत 30 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो हवा 60-70 किमी/घंटा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची, धनबाद, हजारीबाग, गुमला, पलामू, पूर्वी सिंहभूम में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रांची का तापमान 23 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, उत्तराखंड में ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन और मनाली में तूफान का अलर्ट। मनाली और लाहौल-स्पीति में तापमान काफी गिर सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, पुंछ, राजौरी, उधमपुर और किश्तवाड़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता, मालदा, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद और सिलीगुड़ी में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक रह सकता है।

पंजाब: अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, जालंधर में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा।

राजस्थान: जयपुर, अलवर, बीकानेर, सीकर, जोधपुर में बारिश होने की संभावना है

मध्य प्रदेश: भोपाल, रीवा, मुरैना, छिंदवाड़ा, इंदौर, ग्वालियर में 50-60 किमी/घंटा हवा चलने की संभावना है।

असम: कोकराझार, बारपेटा, धुबरी, गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70-80 किमी/घंटा हो सकती है।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News