आज का राशिफल टुडे (27 अक्टूबर): इन 5 राशियों के पास आएगा पैसा, शुभता में वृद्धि करेगा ये 1 उपाय – Hindustan

आज का भविष्यफल: चंद्रमा मेष राशि, भरणी नक्षत्र में हैं। शुक्र के नक्षत्र में, चंद्रमा मंगल के घर में बैठे हुए हैं। कालपुरुष का यह पहला राशि है। यहां पर एक बड़े ऊर्जावान, सौम्य, सरल और सरस सा चंद्रमा का गोचर है। यह शुभता, दांपत्य, प्रेम, वात्सल्य और भौतिक सुख-संपदा के लिए अच्छा है। मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य-बुध-शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी में रहेगा। ऊर्जा की कमी, सरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम-संतान का साथ थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, राजनीतिक लाभ होगा और पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। भाग्य साथ देगा और पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

भाग्यवश काम बनेंगे आपका। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अभी मध्यम बना हुआ है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

थोड़ा बच कर पार करिए। कोई रिस्क मत लीजिएगा। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। बस भावनाओं में बहके कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम-संतान मध्यम बना रहेगा, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है, लेकिन थोड़ा गृह कलह भी रहेगा। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य बढ़िया है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधार, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, धन का आगमन। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से सुधार की तरफ, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News