आज का राशिफल 18 जून: पुष्य नक्षत्र का चंद्रमा कई राशियों को दिलाएगा बेहतरीन परिणाम, ये रहें सतर्क – Live Hindustan

Today horoscope 18 June 2026, Aaj ka rashifal: ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य बुध मिथुन राशि में हैं, शुक्र गुरु चंद्रमा बहुत ही अच्छा योग कालपुरुष के चतुर्थ भाव में बना हुआ है और यह बहुत अच्छा पुष्य नक्षत्र का चंद्रमा अत्यंत शुभकारी, यह बहुत अच्छा कालपुरुष के चतुर्थ भाव में सुयोग बना हुआ है । केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में चल रहा है।
भूमि भवन वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। स्वास्थ्य बढ़िया है, घर में उत्सव दिख रहा है। कुछ भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, घर में कुछ शुभ संस्कार। प्रेम थोड़ा सा मध्यम गति से आगे बढ़ेगा, नए प्रेम के लिए भी आकलन का समय होगा। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। थोड़ा सा घर में नोक-झोंक हो सकता है, वो कोई नेगेटिव नहीं है, लेकिन थोड़ा सा मन परेशान, भावुकता आ जाएगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि की स्थिति अच्छी, बहुत अच्छी ऊर्जा, पराक्रमी बने हुए हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो गया। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। थोड़ा सी निराशा कह सकते हैं जो प्रेम में एक केवल सरसता थी, थोड़ी नीरसता उसमें आएगी। और जो नए प्रेम की स्थिति है, उसमें भी थोड़ा सा आप निराश हो करके सोचेंगे, तो थोड़ा एक-दो दिन रुक जाइए। बाकी संतान की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा, निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय। सब कुछ बहुत अच्छा है। प्रोफेशनल लाइफ आपकी इन दिनों बहुत अच्छी दिख रही है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, कुटुंबों में वृद्धि हो रही है। धन का आवक बढ़ रहा है, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत अच्छी है। और निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय है। प्रेम के लिए अत्यंत शुभकारी, ऑप्शन में थोड़ा फसेंगे आप, ध्यान रखिएगा। और सारे विकल्प इतने अच्छे हैं कि निर्णय करना आपके लिए मुश्किल होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय, पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
अति आकर्षक बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। भाग्यवश बहुत सारे काम हो रहे हैं, समाज में सराहे जा रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। निवेश करिए, बस थोड़ा सा जब तक केतु द्वितीय भाव में है, हर दिन आकलन करके। पीली वस्तु में या लाल वस्तु में या ग्रेन में, अन्न-पानी में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
स्वास्थ्य ओवरऑल अच्छा चल रहा है, लेकिन सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, हार्मोनल प्रॉब्लम मन को परेशान करेगी। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है, हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। बच्चों की शादी-ब्याह इत्यादि में। निवेश थोड़ा सोच-समझकर करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली। व्यापार अच्छा है, पीली वस्तु पास रखें।
बहुत महत्वपूर्ण समय। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, अत्यंत शुभकारी समय। निवेश आंख बंद करके करिएगा, बहुत अच्छा होगा। रिश्तों में मिठास बनी हुई है, नवप्रेम के लिए तैयार है, पुराना प्रेम भी साथ दे रहा है, जीवनसाथी के साथ बहुत मजे कर रहे हैं, शानदार समय है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि की स्थिति अच्छी है, स्वास्थ्य पहले से बेहतर चल रहा है, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। निवेश में धन कमाएंगे। मेडिसिन में निवेश करना या केमिकल में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, फिर भी थोड़ी सी मध्यम स्थिति, थोड़ी ड्राइनेस बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। जीवनसाथी की स्थिति में बहुत अच्छी सुधार हो गई है, प्रेम पनप रहा है आपस में। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय है। आराम से निवेश करिए, चाहे भूमि में चाहे मेटल में। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
थोड़ा बच के पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। किसी चीज में अभीरिस्क मत लीजिए। नए प्रेम को रोक के रखिए, पुराने में बने रहिए। ऑप्शन की तलाश में मत रहिए। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। निवेश थोड़ा रुक जाइए। जीवनसाथी के साथ सानिध्य बना रहेगा। नौकरी-चाकरी में तरक्की करेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
अत्यंत शुभकारी समय। बड़े सरस जीवन गुजार रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। नए प्रेम में जाने के लिए तैयार हैं और अगला भी तैयार है, तो बड़ी अच्छी स्थिति है। निवेश उचित रहेगा, बिल्कुल करिए। हर लिहाज़ से यह अत्यंत शुभकारी समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
परेशानी भरा समय है। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। निर्णय भी अच्छे लेंगे। विपरीतलिंगी संबंधों में थोड़ी सी भ्रामक स्थिति आएगी। आपका पार्टनर अपोजिटिव वाला बात फील कराएगा और आप भी कराएंगे, तो थोड़ा बचके पार करिए। नए प्रेम को भी रोकिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। निवेश अभी थोड़ा रुक जाइए। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। अति भावुकता ठीक नहीं होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए बहुत अच्छा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। निवेश करें आप, कोई दिक्कत नहीं है। नए प्रेम को थोड़ा सा भी और जज करिए, परखिए, जांचिए-परखिए। मतलब अपने हिसाब से शक न करके आपके साथ तालमेल थोड़ा सा देखकर के आगे बढ़िए। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News