आज का राशिफल 9 मई 2026: चंद्रमा और शनि के प्रभाव से आज होंगे बड़े बदलाव, जानें किन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार – Hindustan Hindi News

Aaj ka Rashifal 9 May 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध मेष राशि में, वृषभ राशि में शुक्र, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा मकर राशि में श्रवण नक्षत्र में हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में शनि के घर में बैठे हैं और यह चंद्रमा, चंद्रमा के नक्षत्र में होकर के जब शनि के घर में बैठे हैं, तो एक तरीके से थोड़ी नेगेटिविटी के साथ शांत रहेंगे आप। एग्रेसिव नहीं रहेंगे, लेकिन थोड़ा नकारात्मक ऊर्जा यहाँ पर कार्य करेगी। मन बहुत ज्यादा बहकेगा, लेकिन एग्रेसिव नहीं होगा। एंग्जायटी हो सकती है। थोड़ी घबराहट-बेचैनी हो सकती है। राहु कुंभ राशि में, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि: व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम में समीपता आएगी और संतान का उत्थान होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। कुल मिलाकर यह एक अच्छा समय है, बस अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऊर्जा का स्तर थोड़ा घटा हुआ रह सकता है और हड्डियों की समस्या हो सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: भाग्य आपका साथ देगा और रोजी-रोजगार में उन्नति होगी। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।
मिथुन राशि: परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं, इसलिए थोड़ा बचकर समय पार करें। चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार अच्छा बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, व्यापार और नौकरी में स्थिति बेहतर होगी और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों का शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा, उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद और गूढ़ ज्ञान प्राप्त होगा, हालांकि स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखने और लिखने-पढ़ने में समय बिताने की सलाह दी गई है, उनके लिए व्यापार अच्छा रहेगा पर प्रेम संबंध मध्यम रहेंगे।
तुला राशि: तुला राशि में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग हैं, व्यापार और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन घरेलू कलह के कारण सुख में कुछ बाधा आ सकती है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए पराक्रम रंग लाएगा और व्यापारिक सफलता मिलेगी, हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम के मामले में स्थिति सामान्य (मध्यम) बनी रहेगी।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए सलाह है कि जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे बिल्कुल न लगाएं। अभी निवेश वर्जित रहेगा। जो भी धन का संग्रह आ रहा है, उसे संभाल कर रखें और अभी कहीं भी निवेश न करें। कुटुंबों में थोड़ी सी जुबान के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। अपने पास कोई लाल वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें उपलब्ध होंगी। समाज में आपकी सराहना की जाएगी और आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी शानदार रहेगा। काले जी को प्रणाम करना आपके लिए बहुत शुभ फलदायी होगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों का मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी और किसी अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। अपने पास हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News