आज की ताजा खबर, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 वोटिंग हिंदी न्यूज़ 05 फरवरी LIVE: नाव से संगम स्नान के लिए पीएम मोदी रवाना; दिल्ली और मिल्कीपुर में वोटिंग जारी – Jansatta

आज की ताजा खबर दिल्ली इलेक्शन (Aaj Ki Taaja Khabar), दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 वोटिंग हिंदी न्यूज़ LIVE Updates:
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है। राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 सीटों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली के करीब 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। परिणाम 8 फरवरी को घोषित होगा। आम आदमी पार्टी जहां तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है। बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है। राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान पुलिस टीम ड्रोन से भी निगरानी रखेगी।
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting Today LIVE Updates: Check Here
उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर आरक्षित विधानसभा सीट वोटिंग जारी है। यहां राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए नाक की लड़ाई है। इसके लिए दोनों ही पक्षों की ओर से इतना ज़ोरदार चुनाव प्रचार हुआ है कि दिल्ली से छपने वाले कथित राष्ट्रीय अख़बारों में भी वो सुर्ख़ियां बनता रहा। अयोध्या ज़िले और फ़ैज़ाबाद लोकसभा सीट के तहत आने वाली मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर वैसे तो दस उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुक़ाबला बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद के बीच है। अजीत प्रसाद इस सीट से पूर्व विधायक रहे अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। अवधेश प्रसाद अब फ़ैज़ाबाद सीट से सांसद हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने फ़ैज़ाबाद सीट से चुनाव जीता, तो बीजेपी में हड़कंप मच गया। उसकी दो वजह रही… एक तो पिछले साल जनवरी में राम मंदिर बनने के तीन महीने बाद हुए इस चुनाव में अयोध्या-फ़ैज़ाबाद इलाके में बीजेपी के लिए चुनाव हारना एक बड़ा झटका था, जिससे वो अभी तक उबर नहीं पाई है और दूसरा एक सुरक्षित सीट से अखिलेश यादव ने दलित उम्मीदवार को उतारा और जीत हासिल कर ली। यही वजह है कि मिल्कीपुर सीट को जीतकर बीजेपी उस हार का बदला लेने की जीतोड़ कोशिश कर रही है। मिल्कीपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बीजेपी और सपा दोनों के ही उम्मीदवार अनुसूचित जाति से जुड़े पासी समुदाय से आते हैं, जिसकी इस सीट पर अच्छी ख़ासी तादाद है।
पीएम मोदी आज आ रहे महाकुंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंच चुके हैं। उनके संगम स्नान का महत्व अति महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिक महत्व यह है कि वह माघ की अष्टमी को पुण्य काल में त्रिवेणी में स्नान करेंगे। उसी समय दिल्ली विधानसभा चुनाव और अयोध्या के मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए मतदान का राजनीतिक मुहूर्त भी चल रहा होगा। बता दें, पीएम मोदी ऐसे वक्त प्रयागराज आ रहे हैं जब महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर संसद से लेकर सड़क तक राजनीति गरमाई हुई है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संगम में डुबकी से बीजेपी को आशीर्वाद मिल सकता है, जो दिल्ली से अयोध्या तक पार्टी के हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को काफी कुछ अभिसिंचित कर सकती हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की संगम से दूरी के भी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यूपी की मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी और सपा में कांटे का मुकाबला
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचे चुके हैं। संगम स्नान के लिए वो नाव से रवाना हो चुके हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे।
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, “आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं और यहां मुझे किसी बड़े त्यौहार की अनुभूति हो रही है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं आज यहां आई… मुझे इस बात की खुशी है कि सब लोगों में इतना विश्वास है और सभी इतनी आस्था के साथ यहां पर आए हैं… उत्तर प्रदेश सरकार को सलाम कि उन्होंने इतनी मेहनत की है और इनती अच्छी व्यवस्था की है…”
Milkipur Byelection Voting Live: कमिश्नर गौरव दयाल ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा, “व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं… हम हर जगह जांच कर रहे हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है, हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश कर रहे हैं
Delhi chunav 2025 voting LIVE: आम आदमी पार्टी के विधायक व ओखला से आप प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) और आप विधायक दिनेश मोहनिया (Dinesh Mohaniya) के खिलाफ खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आप विधायकों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है।
Milkipur Byelection Voting Live: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “आज चुनाव हो रहा है। मिल्कीपुर का चुनाव मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती अयोध्या के जनपद मिल्कीपुर का चुनाव है जो मेरा संसदीय क्षेत्र है। मैं देवतुल्य मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे अयोध्या का सांसद बनाया और देश-दुनिया में मेरा सम्मान बढ़ाया… बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा की सरकार ने लगातार दबाव डालकर चुनाव को प्रभावित किया। आज जब मतदान हो रहा है तो मुझे सूचना मिल रही है कि हमारे (समाजवादी पार्टी) कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों से भगाया जा रहा है… हमारे कम से कम 5 कार्यकर्ताओं को बंद कर दिया गया है। भीम राव अंबेडकर के संविधान को चकनाचूर किया जा रहा है और सभी आचार संहिताओं का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “दिल्ली में बहुत तैयारियां की गई हैं। सभी जगहों पर अच्छी सजावट की गई है। सुबह से (मतदाताओं की) लंबी-लंभी कतारें देखने को मिल रही हैं… मुझे पूरी उम्मीद है कि दिल्ली में आज सभी लोग आएंगे और वोट करेंगे… दिल्ली में इस समय सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है… सभी लोग आकर वोट जरूर करें… मैं सभी पोलिंग अधिकारियों और सभी कर्मियों का धन्यवाद देना चाहता हूं… पिछले एक महीने में दिल्ली में 12 हजार से अधिक रैलियां और सभाएं हुई हैं… सबसे अपील है कि जरूर मतदान करने आएं।”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मैं एक शुरुआती मतदाता हूं, दिल्ली का मतदाता हूं। मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “आज मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली के लोगों के बेहतर जीवन के लिए वोट देने आया हूं… मैं दिल्ली के लोगों से अपील करूंगा कि वे अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए, अपने परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दिल्ली में बिजली और पानी के लिए वोट करें… ऐसी सरकार चुनें जो सबके लिए काम करे, ऐसी सरकार नहीं जो इधर-उधर की बातें और गुंडागर्दी करे…”
Delhi Assembly Election 2025 LIVE: कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली का विकास एक राष्ट्रीय राजधानी के तौर पर हो। जैसे आज भारत दुनिया में पहचाना जा रहा है उसकी राजधानी दिल्ली भी उसी प्रकार की होनी चाहिए। पीएम मोदी चाहते हैं कि जैसे देश का विकास हो रहा है वैसे ही दिल्ली का भी विकास हो इसलिए मैं दिल्ली के सभी भाई-बहनों से अपील करता हूं कि वे दिल्ली के विकास के लिए वोट डालें।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिल्ली वालों को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा,’दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!’

Election Delhi LIVE: नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने सुबह-सुबह मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक मतदाता होने के नाते मैंने देखा है कि कौन सा विधायक मेरे निर्वाचन क्षेत्र में काम करेगा, कौन सी पार्टी अच्छी सरकार बनाएगी। जब मैं बूथ पर था, तो मैं सिर्फ एक मतदाता था। मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है और लोग दिल्ली को बनाने वाली महिला को याद कर रहे हैं।
Delhi Election LIVE: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वोट डालने के बाद कहा,’दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता विकसित दिल्ली के लिए वोट करने जा रही है। दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर अरविंद केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं। कल सीएम आतिशी का सहयोगी 5 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया और उसके साथ पकड़ा गया ड्राइवर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में आम आदमी पार्टी जहां तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है। बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News