आज की ताजा खबर, हाईलाइट्स हिंदी न्यूज़ 02 फरवरी LIVE Updates: पीएम मोदी दिल्ली के आरके पुरम में रैली को संबोधित करेंगे, सीएम योगी मिल्कीपुर में भरेंगे हुंकार – Jansatta

आज की ताजा खबर बजट 2025 (Aaj Ki Taaja Khabar), आम बजट 2025-26 हाईलाइट्स 2025 हिंदी न्यूज़,PM MODI, FM Nirmala Sitharaman Hindi Samachar Today LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे आरके पुरम में रैली करेंगे। ये उनकी तीसरी रैली है। इससे पहले 30 जनवरी को द्वारका में दूसरी रैली की। 29 जनवरी को करतार नगर पहली रैली की थी। दूसरी रैली में पीएम ने कहा था कि कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया। राष्ट्रपति मुर्मू की मातृभाषा हिंदी नहीं है, लेकिन उन्होंने सदन में बजट पर बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ओडिशा के आदिवासी परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची। उनका अपमान होना देश के 10 करोड़ आदिवासियों का अपमान है। कांग्रेस और आप-दा दोनों में बहुत अहंकार हैं। ये आप-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं। पीएम ने कहा था जो जमीन से उठकर ऊपर आते हैं, उनको कांग्रेस का शाही परिवार पसंद नहीं करता। गरीब, दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज से जो भी लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उनको अपमानित करती है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डालेंगे जाएंगे, जबकि 8 फरवरी को मतगणना होगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय जयपुर मैराथन के 16वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। चुनाव से पहले यह आखिरी रविवार है, इसलिए आज भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी। आप हमारे सभी नेताओं को जनता के बीच देखेंगे और भाजपा की ताकत तब है जब नेता और कार्यकर्ता सड़क और जमीन पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, तभी हम जीतते हैं।”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “आज मैं देख रहा हूं कि ‘संडे ऑन साइकल’ एक आंदोलन और उत्सव के रूप में आगे बढ़ रहा है… हर रविवार को अलग-अलग थीम पर आधारित इस कार्यक्रम से लोग जुड़ रहे हैं। डॉक्टर भी नागरिकों को मोटापे का कारण बनने वाली चीजों के खिलाफ कदम उठाने का सुझाव दे रहे हैं… प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे को रोकने के उपायों के बारे में भी बात की।”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: IMD के अनुसार श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, आज शहर में ‘आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जो दोपहर या शाम या रात में सामान्य रूप से बादल छा सकते हैं।’
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: MahaKumbh2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “अभी सबसे बड़ी चर्चा यही है कि 12 लाख की सालाना आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा और भी अच्छी बातें हैं। जैसे अभी तक जो लोग अपने मकान का किराया लेते थे, उनसे 2.4 लाख के बाद TDS लगता था, अब 6 लाख के बाद TDS लगेगा… TCS को खत्म कर दिया गया है… आज देश आश्चर्य मिश्रित खुशी में है… 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद, अगर आप भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करते हैं तो ऐसा होता है, जिसे आज दुनिया कह रही है ‘मोदी है तो मुमकिन है’…”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रैली को संबोधित करेंगी। बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News