आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 17 जनवरी 2025 LIVE: आज ऑटो एक्सपो का उद्धघाटन करेंगे पीएम मोदी, ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां लेंगी हिस्सा – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: आज से ऑटो एक्सपो की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस बार दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो का आगाज हो रहा है। पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर में फैले ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ में इस बार विश्व की जानी मानी ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां हिस्सा लेंगी। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से ज्यादा नई पेशकश किए जाने की उम्मीद है।
जेपी नड्डा जारी करेंगे संकल्प पत्र: 5 फरवरी को होने वाला दिल्ली चुनाव का मुकाबला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को बीजेपी ने बिहार में एनडीए के अपने सहयोगियों जेडीयू और एलजेपी (RV) के साथ समझौते को आखिरी रूप दे दिया। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया में मतभेद उजागर हो गए हैं। बीजेपी ने 5 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए गुरुवार को 9 उम्मीदवारों की अपनी चौथी लिस्ट जारी की। इस तरह पार्टी अब तक 70 में से 68 नामों का ऐलान कर चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। जेपी नड्डा आज 2 बजे संकल्प पत्र जारी करेंगे।
देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन कन्वेंशन सेंटर में ओडिशा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह के विदाई समारोह में भाग लिया।

अभिनेत्री कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग से पहले अमृतसर में एक सिनेमा हॉल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई एसजीपीसी ने पंजाब सरकार से पंजाब राज्य के सभी सिनेमाघरों में फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News