सर्वदलीय बैठक
Hindi Breaking News Update LIVE: पहलगाम अटैक के बाद गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे PM मोदी ने कहा- ‘पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।’ वहीं पाकिस्तान में भारत द्वारा जवाबी कार्रवाई की आशंका के चलते पाकिस्तानी सुरक्षा बल अलर्ट पर है। सूत्रों के अनुसार पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने मंगलवार की शाम को ही तीनों सेनाओं के कमांडरों के साथ बैठक की।
24 Apr 2025 09:12 PM (IST)
पहलगाम हमला: मैक्रों, मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत में कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले दौरान सामने आई बर्बरता पूरी तरह अस्वीकार्य है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और भारतीय धरती पर हुए ‘भयावह’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।
24 Apr 2025 08:29 PM (IST)
राहुल गांधी ने कहा, ‘विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है।’
केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एएनआई से कहा: “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद थे। सभी दलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। हमने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।”
24 Apr 2025 06:51 PM (IST)
2 मिनट का मौन रखा गया
पहलगाम आतंकी हमले पर जारी सर्वदलीय बैठक में 2 मिनट का मौन रखा गया है। मीटिंग में नेताओं ने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई।
24 Apr 2025 06:40 PM (IST)
सर्वदलीय बैठक शुरू
सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें केंद्र सरकार के कई मंत्री विपक्ष के नेताओं को ब्रीफ करेंगे। राहुल गांधी समेत कई नेता बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
24 Apr 2025 06:28 PM (IST)
सर्वदलीय बैठक के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे।
24 Apr 2025 05:48 PM (IST)
भारत को पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी
पाकिस्तानी पीएमओ के बयान में कहा गया कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित रखने के अधिकार का प्रयोग करेगा, जिसमें शिमला समझौता भी शामिल है। पाक यहीं नहीं रुका, उसने भारत पर पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया।
24 Apr 2025 04:57 PM (IST)
मुकेश अंबानी ने कहा, ‘सर एचएन अस्पताल सभी घायलों को मुफ्त इलाज देगा’
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, “22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में निर्दोष भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त करने में रिलायंस परिवार के सभी लोग मेरे साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम हमले में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुंबई में हमारा रिलायंस फाउंडेशन सर एचएन अस्पताल सभी घायलों का मुफ्त इलाज करेगा। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसे किसी भी तरह से किसी के द्वारा समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए। हम आतंकवाद के खतरे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में अपने माननीय प्रधान मंत्री, भारत सरकार और पूरे देश के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।”
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, “22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में निर्दोष भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त करने में रिलायंस परिवार के सभी लोग मेरे साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम हमले में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुंबई में हमारा रिलायंस फाउंडेशन सर एचएन अस्पताल सभी घायलों का मुफ्त इलाज करेगा। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसे किसी भी तरह से किसी के द्वारा समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए। हम आतंकवाद के खतरे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में अपने माननीय प्रधान मंत्री, भारत सरकार और पूरे देश के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।”
24 Apr 2025 04:21 PM (IST)
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा चूक पर सवाल उठाए
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकी हमले के बाद पहलगाम, जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा में हुई चूक पर चिंता जताई, जिसमें कम से कम 26 लोगों की जान चली गई। अपनी बात रखते हुए, खेड़ा ने बताया कि पहलगाम “तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था” के तहत है, फिर भी इस क्षेत्र को आतंकवादियों ने निशाना बनाया।
24 Apr 2025 03:07 PM (IST)
पाक अभिनेता फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भारत में रिलीज नहीं होगी: सूत्र
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
24 Apr 2025 02:36 PM (IST)
मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़काने के पांच और आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए दंगों में कथित संलिप्तता के लिए पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके साथ ही गिरफ्तार किए गए कुल लोगों की संख्या 307 हो गई है। बृहस्पतिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किए गए लोगों का दंगों से सीधा संबंध था।
24 Apr 2025 02:33 PM (IST)
यूक्रेन पर रूस के भीषण हमलों में नौ लोगों की मौत, 70 अन्य घायल
रूस ने यूक्रेन पर बुधवार रात बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई और छह बच्चों सहित 70 अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन के प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ ने अपने ‘टेलीग्राम’ चैनल पर बताया कि रूस ने कीव पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। प्रशासन ने बताया कि कम से कम 45 ड्रोन का पता लगाया गया है।
24 Apr 2025 02:31 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने बिहार को 13,500 करोड़ रु की परियोजनाओं की सौगात दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां करीब 13,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन चार नयी ट्रेनों में सहरसा और मुंबई के बीच ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, जयनगर और पटना के बीच ‘नमो भारत रैपिड रेल’, पिपरा-सहरसा तथा सहरसा-समस्तीपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।