आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 29 जुलाई 2025 LIVE: ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों को मासूम बता रहा पाकिस्तान – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: खबरों के लिहाज से आज मंगलवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ देश की संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन की चर्चा होने जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में SIR प्रक्रिया को लेकर अभी भी विवाद की स्थिति है। मौसम की मार भी पहाड़ी राज्यों में देखने को मिल रही है, मंडी में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हुई है। इसके अलावा ओडिशा से लेकर मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी है। देवघर में भी दर्दनाक सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हुई है, मामले की जांच जारी है।
निमिषा प्रिया के केस को लेकर भी चर्चा तेज है। पहल यमन से खबर आई कि फांसी की सजा को रद्द कर दिया गया, लेकिन दावा हो रहा है कि पिछली तमाम ऐसी रिपोर्ट्स गलत रहीं। अंतरराष्ट्रीय खबरों में राष्ट्रपति ट्रंप ने यूके के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है, रूस को भी युद्ध खत्म करने के लिए दो महीने का अल्टीमेटम दे दिया है।
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही शुरू
नजर तो कंबोडिया और थाईलैंड पर भी रहने वाली है, युद्ध जरूर रुक चुका है, लेकिन जमीन पर तनाव की स्थिति अभी भी कायम है।
संसद में प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी मां के आंसू तब निकले थे जब उनके पति राजीव गांधी की हत्या हुई, मैं उन 26 लोगों का दर्द समझ सकती हूं क्योंकि मैं उससे गुजरी हूं।
अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?… जो सरकार दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कोई आतंकवादी घटना नहीं होगी।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मुझे बहुत दुख हुआ कि कल इस देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। वे क्या कहना चाहते हैं? किसे बचाना चाहते हैं?
अमित शाह ने कहा, “कल वे (कांग्रेस) सवाल उठा रहे थे कि युद्ध क्यों नहीं किया…आज, PoK केवल जवाहरलाल नेहरू की वजह से मौजूद है…1960 में, उन्होंने सिंधु नदी का 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया…1971 में, शिमला समझौते के दौरान, वे (कांग्रेस) PoK के बारे में भूल गए। अगर उन्होंने उस समय PoK ले लिया होता, तो हमें अब वहां शिविरों पर हमले नहीं करने पड़ते.
राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने झालावाड़ स्कूल भवन ढहने की घटना पर कहा, “हमने सभी को निर्देश दिए हैं और उसी के आधार पर जिला कलेक्टर ने भी अपनी टीम बनाई है.
पहलगाम हमले में शामिल सभी 3 आतंकवादियों के ऑपरेशन महादेव में मारे जाने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “यह हमारी सेना और अर्धसैनिक बलों की एक बड़ी जीत है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बड़ी पहल की है जिसने सभी का ध्यान खींचा है। असल में राहुल गांधी उन 22 बच्चों को गोद लेने जा रहे हैं जिन्होंने पाक गोलीबारी में अपने माता-पिता गंवा दिए थे।
झारखंड के देवघर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई है। देवघर के SDO रवि कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी सुबह चार – पांच बजे मिली।
भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, “रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। जब भी कोई हमें चुनौती देने की हिम्मत करेगा, हम उसके खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे। इसी के तहत आज ऑपरेशन महादेव एक महत्वपूर्ण संकेत है… जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष लोगों की जान ली, हमने आज उनका सफाया कर दिया। इसके लिए मैं सशस्त्र बलों को धन्यवाद देना चाहता हूं…”
लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जारी चर्चा के बीच पहलगाम आतंकी हमले के शिकार कानपुर के शुभम द्विवेदी की विधवा ऐशन्या द्विवेदी ने हमले में मारे गए सभी 26 लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। ऐशन्या ने हमले की गंभीरता को कम करके आंकने के लिए नेताओं की आलोचना की। ऐशन्या द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फ़ोन पर बताया, “हमले को तीन महीने हो गए हैं और अब जाकर इस मामले पर संसद में चर्चा हो रही है। मैंने पूरा दिन इस उम्मीद में बिताया कि आज की चर्चा से 26 शहीदों, उनके परिवारों और उनकी विधवाओं के लिए कुछ ठोस निकलेगा।”
ऑपरेशन महादेव पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज भारतीय सैनिकों ने आतंकवादियों का सफाया करने का काम पूरा कर दिया है। उन्होंने ऑपरेशन महादेव के जरिए यह कर दिखाया है। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूँ…यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है और इसलिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी सलाम करता हूँ क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है…।”
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, “अगर आप (कांग्रेस) खुली छूट देते तो मज़ा आता। आपके कई नेता बहुत अच्छा बोलते हैं। मेरे दोस्त शशि थरूर बहुत अच्छा बोलते हैं, लेकिन उनका नेतृत्व उन्हें पार्टी की तरफ से बोलने की इजाज़त नहीं देता लेकिन मुझे बहुत अच्छा लगा कि उन्हें देश के हित में बोलने से कोई नहीं रोक पाया।”
सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के कथित मास्टरमाइंड को श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। एक अधिकारी ने दी जानकारी
ऑपरेशन महादेव पर जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, “यह सच है कि तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पुलिस प्रशासन इसकी पूरी जानकारी देगा। मैं सेना, पुलिस और इस ऑपरेशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं।”
समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा यदि सही है तो इसका मतलब है कि ‘‘हमने सैन्य और कूटनीतिक फैसला लेने की स्वतंत्रता’’ खो दी। सपा के रमाशंकर राजभर ने संसद के निचले सदन में कहा रक्षा मंत्री ने इसी सदन में बताया कि हमने 100 आतंकियों को मार गिराया, लेकिन इनमें (पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले) वे चार आतंकी मारे गए या नहीं, यह बात सामने नहीं आई।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देशभर में बांग्ला भाषी प्रवासियों पर कथित हमलों के विरोध में सोमवार को बीरभूम जिले के बोलपुर से ‘भाषा आंदोलन’ की शुरुआत की और कहा, “मैं जान दे दूंगी लेकिन किसी को अपनी भाषा छीनने की इजाजत नहीं दूंगी।”
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस था जब पीएम मोदी मधुबनी में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करने गए थे। वहां, पीएम मोदी ने पहली बार पहलगाम की घटना पर बात की, और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उनकी कल्पना से परे जवाब मिलेगा। पीएम मोदी ने अपना भाषण अंग्रेजी में दिया क्योंकि वह चाहते थे कि दुनिया को पता चले कि हम आतंकवादियों के सामने झुकने वाले नहीं हैं और हम जवाबी कार्रवाई करेंगे।”
सांसद और कांग्रेस नेता गौरव गोगई ने कहा कि पूरा देश और विपक्ष पीएम मोदी का समर्थन कर रहा था। अचानक 10 मई को हमें पता चला कि युद्ध विराम हो गया है। क्यों? हम पीएम मोदी से जानना चाहते थे कि अगर पाकिस्तान घुटने टेकने को तैयार था, तो आप रुके क्यों
ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि एक ऐसा देश जिसके पास लोकतंत्र का एक भी तिनका ना हो, उससे बातचीत नहीं हो सकती, गोलियों की आवाज में संवाद की आवाज खो जाती है।
बिहार में जारी SIR की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभी इस पर रोक नहीं लगने वाली है। आधार को लेकर कोर्ट ने कुछ सवाल जरूर चुनाव आयोग से पूछे हैं।
बिहार का एक खूंखार अपराधी, जिस पर 50,000 रुपये का इनाम था, रविवार रात हापुड़ में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ एनकाउंटर में मारा गया।
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में चर्चा होने पर कहा, “जब ऐसे ऑपरेशन होते हैं, तो उस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए… हमारी सेना ने बहुत अच्छा काम किया है और पाकिस्तान जैसे देश को सबक सिखाया है
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले 1 बजे तक लोकसभा स्थगित होने के बाद कहा, “अगर मैं बोलूंगा तो यह अंदर (सदन में) होगा… मुझे इसकी (लोकसभा के स्थगन की) जानकारी है… मेरा मौका अंदर है।
पी चिदंबरम ने पहलगाम विवाद पर कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से दिखाया गया है, उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बाराबंकी के मंदिर में भगदड़ की घटना पर कहा, “बंदर के कूदने की वजह से तार टूटा और करंट फैला जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। यह बहुत दुखद घटना है। करंट फैलने की बात से भगदड़ मच गई।
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने पी चिदंबरम के बयान पर कहा, “जब लोग राजनीतिक रूप से हतोत्साहित होते हैं, तो वे सवाल पूछते हैं। भारत में राजनीतिक दलों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब बात दुश्मन देश की हो, तो उस पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।
पी चिदंबरम कहते हैं कि NIA ने इतने दिनों में क्या किया है। क्या उन्होंने आतंकियों की पहचान कर ली है, उन्हें पता चल गया है कि वो कहां से आए थे। वो ‘Home Grown Terrorists’ भी तो हो सकते हैं।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में चर्चा होनी है, सरकार और विपक्ष दोनों की टक्कर देखने को मिलेगी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में फौज के साहस, पराक्रम को हम बधाई देते हैं, अगर उन्हें और मौका मिलता तो शायद वे PoK भी ले लेते।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News