आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाले महायुति गठबंधन सरकार का आज शपथग्रहण होगा। राज्य के सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस शपथ लेंगे। इसके अलावा अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि, एकनाथ शिंदे के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के लेकर संशय बना हुआ है। इस शपथग्रहण में पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय कैबिनेट के मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे।