आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 05 दिसंबर 2024 LIVE: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित डिप्टी सीएम – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के आज़ाद मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दो उपमुख्यमंत्रियों, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव और 23 नवंबर को नतीजे आने के बाद महायुति सहयोगियों के बीच दो सप्ताह तक चली गहन बातचीत के बाद नई सरकार का गठन हुआ है। 288 सदस्यीय सदन में भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन के पास 230 सीटों का बहुमत है।
शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई मुख्यमंत्री, कई प्रमुख बॉलीवुड सितारे मौजूद रहे।
आज का मौसम कैसा रहेगा
शपथ ग्रहण समारोह से पहले, मुंबई पुलिस ने आज़ाद मैदान के आसपास कड़े सुरक्षा उपायों की घोषणा की है, और शहर में यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू हैं। सीएसएमटी जंक्शन से वासुदेव बलवंत फड़के चौक (मेट्रो जंक्शन) मार्ग बंद रहेगा, और अधिकारियों ने मोटर चालकों को एलटी मार्ग-चकला जंक्शन-दायां मोड़-डीएन रोड-सीएसएमटी जंक्शन मार्ग से जाने को कहा है।
Maharashtra CM Oath Ceremony Live Updates: अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।

Maharashtra CM Oath Ceremony Live Updates:एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।

Maharashtra CM Oath Ceremony Live Updates: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।
Maharashtra CM Oath Ceremony Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे।
Maharashtra CM Oath Ceremony Live Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंचे।
Maharashtra CM Oath Ceremony Live Updates: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने कल सुखबीर बादल से उनके ऊपर हुए हमले के बाद बात की। हमने स्थिति के बारे में बात की, जाहिर है, उन्होंने जो कुछ भी मुझसे साझा किया है, वह सार्वजनिक रूप से सुनने के लिए नहीं है लेकिन अगर दिनदहाड़े एक पूर्व उपमुख्यमंत्री पर इस तरह से हमला किया जा सकता है, तो यह चिंता का विषय है। जाहिर है, इस पर गौर करने की जरूरत है। यह कैसे हुआ और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि भविष्य में ऐसा न हो।
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि क्या सलिल शेट्टी भारत जोड़ो यात्रा में नहीं थे? क्या वे सोरोस फाउंडेशन के कर्मचारी नहीं हैं? क्या वे इल्हान उमर, बारबरा ली या रो खन्ना से नहीं मिले, जिन्होंने अमेरिका में पत्र लिखकर प्रधानमंत्री का बहिष्कार करने और संसद में उन्हें संबोधित न करने के लिए कहा था? क्या वे खालिस्तान नहीं बनाना चाहते और कश्मीर को विभाजित नहीं करना चाहते? वे विदेशों में उन सभी तत्वों से मिलते हैं जो भारत को तोड़ना चाहते हैं। क्या वे अमर्त्य सेन या हर्ष मंदर से नहीं मिले जो एनएसी में थे, जो सभी सोरोस फाउंडेशन से जुड़े हैं?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद कीजिए 500 साल पहले बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल में भी वही हुआ और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। तीनों का स्वभाव और डीएनए एक ही है। अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी तैयार बैठे हैं।

झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार में जेएमएम के 5, कांग्रेस के चार और आरजेडी के एक विधायकों के साथ कुल दस नेताओं हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह बनाई है।
झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार में कुल 11 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें इसमें जेएमएम से दीपक बिरुवा, रामदास सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद और चमरा लिंडा के नाम शामिल हैं।

अडानी मामले पर विपक्षी सांसदों के विरोध पर बीजेपी नेता रवि किशन ने कहा कि वे हरियाणा हार गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में ऐतिहासिक हार दर्ज की है। आने वाले दिनों में वे हर जगह हारेंगे। इसलिए, उनकी हार का दर्द इस बात में झलक रहा है। सपा और टीएमसी के विरोध प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ करने पर, “हर कोई बिखर रहा है। कल, राहुल गांधी बिना बताए (संभल के लिए) चले गए। अखिलेश यादव को यहीं रुकने के लिए कहा गया और वे खुद संभल के लिए निकल गए… अब, अखिलेश यादव को भी उनकी मानसिकता का पता चल गया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा जैसे ही वह अडानी मामले पर विरोध में विपक्षी सांसदों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी अडानी जी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह खुद ही जांच करवा रहे होंगे। मोदी और अडानी एक हैं। दो नहीं हैं, एक हैं,”
अनुमान के मुताबिक, झामुमो कोटे से दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, अनंत प्रताप देव, सविता महतो और सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी, शिल्पा नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर के मंत्री बनने की संभावना है। इसके अलावा मंत्री पद की दौड़ में कुमार जयमंगल, डॉ.रामेश्वर उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी का नाम भी शामिल हैं। आरजेडी की तरफ से संजय प्रसाद यादव मंत्री हो सकते हैं।
Jharkhand Cabinet Expansion LIVE: कैबिनेट विस्तार के फॉर्म्यूले की बात करें तो झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी कोटे से 10 से 11 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिसमें झामुमो से 5 से 6 विधायक, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। अगर झामुमो की तरफ से एक सीट को रिजर्व रखा गया तो 5 विधायक ही मंत्री पद की शपथ ले सकेंगे।
Jharkhand Cabinet Expansion LIVE: आज झारखंड की नई हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार होगा। प्रचंड बहुमत के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन उस दौरान गठबंधन में मंत्रियों को लेकर खींचतान थीं। आज वह खींचतान खत्म हो गई है और अब झारखंड में कैबिनेट विस्तार होगा।
देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 23 नवंबर को नतीजे आए, उन्हें भारी बहुमत मिला…कुछ गहरी अंतर्कलह थी और उसे सुलझाने और देवेंद्र फडणवीस के नाम की घोषणा करने में 11 दिन लग गए। अगर इसकी शुरुआत ऐसे हुई है तो अंत भी ऐसा ही होगा…वे (महायुति) लोगों के हित में सरकार नहीं बना रहे हैं।
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की स्पेसएक्स से अंतरिक्ष की पहली निजी अंतरिक्ष यात्रा करने वाले अरबपति जेरेड इसाकमैन को बुधवार को अपने प्रशासन में नासा का नेतृत्व करने के लिए नामित किया।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने सेना के एक जवान पर हमला बोल दिया। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
फ्रांस में तीन महीने में ही मिशेल बार्नियर की सरकार गिर गई है, संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव पास आया था, जो कि पास हो गया और मिशेल बार्नियर की सरकार चली गई।
झारखंड में हाल ही में बनी नई हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का शपथग्रहण होगा। राजभवन के अधिकारियों ने बताया है कि कि यह राज्यपाल संतोष गंगवार आज राज्य के नए मंत्रियों को कैबिनेट मंत्रियों की शपथ लेंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News